फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Result 2022: The wait for lakhs of candidates of Purvanchal will end soon, know when the result will come

UP Board Result 2022: पूर्वांचल के लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

Thu, 09 Jun 2022 02:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 02:10 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।

विज्ञापन
UP Board Result 2022: The wait for lakhs of candidates of Purvanchal will end soon, know when the result will come
यूपी बोर्ड

विस्तार

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी होने का बेसब्री से स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया समेत पूर्वांचल के लाखों छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। संभावना है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे पहले देगा।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा में वाराणसी जिले में 97 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी।
विज्ञापन


वाराणसी में  93 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा में इस बार 131 केंद्रों पर 93 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें इंटरमीडिएट के 47508 (छात्रा-  23714) और  हाईस्कूल के  46489 (छात्रा- 23162) परीक्षार्थी शामिल हैं। छात्र जानना चाहते हैं कि उनका परिणाम कब घोषित किया जाएगा। उधर सोशल मीडिया पर बोर्ड परिणाम को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आजमगढ़ में एक लाख 77 हजार 835 परीक्षार्थी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में कुल एक लाख 77 हजार 835 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हाईस्कूल में 96625 व इंटरमीडिएट में 81210 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिले के 279 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। छात्र जानना चाहते हैं कि उनका परिणाम कब घोषित किया जाएगा।

आजमगढ़ जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पीके उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में अभी फिलहाल कोई सूचना जारी नहीं की है। संभावना जताई जा रही है कि जून के दूसरे सप्ताह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 जारी करेगा। निर्देश आने के बाद ही इस संबंध में कुछ जानकारी मिल सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed