{"_id":"5e5a78268ebc3ec5723dcb91","slug":"up-board-examination-intermediate-math-solve-copy-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः शाम की पाली में होनी थी परीक्षा, दोपहर तक बिकीं इंटर गणित की हल कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः शाम की पाली में होनी थी परीक्षा, दोपहर तक बिकीं इंटर गणित की हल कापियां
Sat, 29 Feb 2020 08:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 29 Feb 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले में शनिवार को इंटर गणित की दूसरी पाली में परीक्षा शुरू होने से घंटों पहले इसके पेपर की हल कापियां वाट्सएप पर वायरल हो गईं। नकल माफिया ने इसके प्रिंट को मुंहमांगे दाम पर बेचा।यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा शाम की पाली में थी जबकि गणित के पेपर की हल कापियां सुबह से ही वायरल होने लगीं।
विज्ञापन
यह कापी दोपहर 12 बजे मीडिया के हाथ लगीं। वायरल कापी को नकल माफिया खुलेआम मुंहमांगे दामों पर बेचते रहे। नकल माफियाओं पर प्रशासनिक हनक का कोई असर नहीं था। परीक्षा समाप्त होने के बाद जब परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकले तो काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
बाद में वायरल कापी का मिलान किया गया तो सभी प्रश्न 324(एक्सए) कोड के पेपर से मेल खाते मिले। इस संबंध में शिक्षा अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन