फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board exam will be monitored from government level

यूपी बोर्ड परीक्षा की शासन स्तर से होगी निगरानी

Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam will be monitored from government level
जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा की शासन स्तर से निगरानी होगी। किस केंद्र पर कितने परीक्षार्थी हैं, किस तरह की व्यवस्था है, इन सबकी जानकारी एक क्लिक पर ही मिल जाएगी। 18 सितंबर से पंद्रह केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को नकल विहीन कराने और सफल संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बृहस्पतिवार को राइफल क्लब सभागार में तैयारियों की समीक्षा की गई। एडीएम सिटी गुलाबचंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्र अध्यक्ष, सह केंद्र अध्यक्ष के साथ ही सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट/पर्यवेक्षकों ने भी रिपोर्ट दी। एडीएम सिटी ने नकल विहीन परीक्षा को प्राथमिकता दी। साथ ही निगरानी के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि 15 केंद्रों पर 1031 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की शासन स्तर से निगरानी की जा रही है। केंद्रवार आईपी एड्रेस भी शासन को भेज दिए गए हैं। केंद्र अध्यक्षों के अलावा बाहर के सरकारी विद्यालयों से भी सह केंद्र अध्यक्षों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed