{"_id":"67b86559b4cefc603a0f407c","slug":"up-board-exam-in-varanasi-question-papers-reached-125-examination-centers-two-people-have-keys-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam : 125 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र, तीन लेयर की सुरक्षा; दो लोगों के पास होगी चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam : 125 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र, तीन लेयर की सुरक्षा; दो लोगों के पास होगी चाबी
Fri, 21 Feb 2025 05:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 21 Feb 2025 05:07 PM IST
सार
आगामी 24 फरवरी से होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां कर ली गई हैं। पेपर की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। तीन लेयर की सुरक्षा के साथ अलमारी की चाबी दो लोगों के पास रखी गई है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की चल रहीं तैयारियां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Board Exam 2025 : यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से है। गुरुवार को जिले के सभी 125 केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र पहुंचाा दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों को चार अलग-अलग अलमारी में रखा गया है। तीन लेयर की सुरक्षा प्रणाली के तहत निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
पहली अलमारी में पहली पाली का और दूसरी अलमारी में दूसरी पाली के प्रश्नपत्रों को रखा जाएगा। तीसरी अलमारी खाली रहेगी, जिसमें परीक्षा के बाद बचे हुए प्रश्न पत्रों और बाइंडिंग स्लिप रखे जाएंगे। चौथी अलमारी में अतिरिक्त प्रश्न पत्र रखे गए हैं। पहले लेयर में अलमारी को दो तालों से लाॅक किया गया।
विज्ञापन
दूसरे लेयर की निगरानी के लिए 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। तीसरे लेयर में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में 94 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रवेशपत्र का वितरण विद्यालयों की ओर से किया जा रहा है। अतिरिक्त प्रश्नपत्रों को लेकर भी खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
हाईस्कूल के प्रश्नपत्र वाले बॉक्स पर हरे रंग का क्रॉस बॉर्डर होगा, जबकि इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र के बॉक्स पर नीले रंग का क्रॉस बॉर्डर होगा। दो तालों में से एक चाबी केंद्र के व्यवस्थापक के पास रखी गई है, जबकि दूसरी थाने के थानेदार के पास। पेपर लीक होने पर सचिव से अनुमति के बाद चौथी अलमारी को खोलकर अतिरिक्त प्रश्नपत्रों से परीक्षा कराई जाएगी।
बोले अधिकारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने ऑनलाइन बैठक की है। पहली पेपर लीक जैसी स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त प्रश्नपत्र की व्यवस्था भी की गई है। - साहब सिंह यादव, उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद