फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam copies evaluation under surveillance of CCTV cameras from March 16 to March 31

UP Board: इस दिन शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन, CCTV कैमरे से होगी सेंटरों की निगरानी

Thu, 14 Mar 2024 08:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 14 Mar 2024 08:50 AM IST
सार

UP Board: बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों की निगाहें अब परिणाम पर टिकी हैं। वहीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन की तैयारियां पूरी हो गई है। 16 मार्च से कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है। जिले में चार केंद्रों पर 5.61 लाख कॉपियां का मूल्यांकन होगा। 

विज्ञापन
UP Board Exam copies evaluation under surveillance of CCTV cameras from March 16 to March 31
UK Board Exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉपियों का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाहरी जिलों की कॉपियां मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचने लगी हैं। बुधवार को भी राजकीय क्वींस कॉलेज सहित चारों मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां लाई गईं। 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य होना है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब मूल्यांकन कराने की तैयारी में जुट गया है। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद कुमार राय ने बताया कि परिक्षेत्र में आने वाले 15 जिलों में हुई परीक्षाओं के बाद संकलन केंद्रों में रखी गईं कॉपियां दूसरे जिलों में भेजी जा रही हैं। परिक्षेत्र में 55 मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां आ रही हैं। यहां पहले ही मूल्यांकन प्रपत्र भेज दिया गया है। केंद्रों पर सख्ती भी बढ़ा दी गई हैं। इन केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी होगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय क्वींस कॉलेज, राजकीय प्रभुनारायण इंटर कॉलेज, महाबोधि इंटर कॉलेज और भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में कॉपियों का मूल्यांकन होगा। बाहर से बोर्ड की कॉपियां आ रही हैं। 15 मार्च तक कॉपियां आ जाएंगी और 16 से मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा। उप प्रधान परीक्षक और परीक्षक तय कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 5.61 लाख कॉपियां का होगा मूल्यांकन

जिले में हाईस्कूल और इंटर की 5,61,460 कॉपियां जांची जाएंगी। उप प्रधान परीक्षक 271 और परीक्षक 2622 होंगे। जिले में चार केंद्रों पर 31 मार्च तक कॉपियों की जांच होगी। हाईस्कूल की 3,27,479 और इंटर की 2,33,990 कॉपियां जांची जाएंगी। सबसे ज्यादा महाबोधि इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 1.66 लाख कॉपियों की जांच होगी।

आज होगी ट्रेनिंग
माध्यमिक शिक्षा परिषद परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में गुरुवार को ट्रेनिंग होगी। उप सचिव साहब सिंह यादव ने बताया कि परिक्षेत्र के 55 मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। सुबह 11 से शाम चार बजे तक ट्रेनिंग होगी। उन्होंने बताया कि उनको कॉपियों के मूल्यांकन के तरीके बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed