फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Exam 2024 Toppers gave tips for board exam to students

UP Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा के सफलता का मंत्र, 8 से 10 घंटे करें पढ़ाई, सभी विषयों पर हो फोकस

Wed, 21 Feb 2024 03:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 21 Feb 2024 03:30 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से पहले टॉपर्स स्टूडेंट्स ने परीक्षार्थियों को टिप्स दिया। कहा कि परीक्षा के समय सिर्फ अपने अभ्यास और प्रश्नों के उत्तर के बारे में सोचें।

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Toppers gave tips for board exam to students
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 से शुरू हो रही है। छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। पिछले साल प्रदेश व जिले में टापर्स रहे विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता के टिप्स दिए। नियमित अभ्यास पर जोर देते हुए कहा कि कोई सवाल कठिन लग रहा है तो घबराएं नहीं। ठहर कर सोचें, उसका उत्तर मिल जाएगा। 8 से 10 घंटे पढ़ाई के साथ सभी विषयों पर फोकस करें। 

विज्ञापन


नियमित अभ्यास से मिलेंगे अच्छे नंबर
इंटर में प्रदेश में सातवां और जिले में द्वितीय स्थान पाने वाली आईआईटी की तैयारी कर रहीं छोटालालपुर की दिव्यांशी सिंह बताती हैं कि परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए समय सारिणी बनाकर पढ़ाई करें। सभी विषयों का नियमित अभ्यास करें। गणित में अभ्यास और विज्ञान में नमेरिकल पर फोकस करें। सलेबस पढ़ने के साथ पिछले साल के प्रश्नों को हल करें। पढ़ने के साथ लिखकर अभ्यास करें।
विज्ञापन


विज्ञान में चार्ट व टेबल पर फोकस करें
इंटर में जिले में तीसरा स्थान पाने वाले एबीबीएस कर रहे पहड़िया निवासी हर्ष लिधोरिया ने कहा कि अच्छे नंबर लाने के लिए हर विषयों को अलग-अलग ढंग से पढ़ना होता है। जीव विज्ञान में चार्ट व टेबल पर फोकस करें। फिजिक्स औ केमिस्ट्री में ज्यादा नमेरिकल हल करें। अंग्रेजी में ग्रामर पर ज्यादा ध्यान दें। आठ से 10 घंटे पढ़ाई करें। नियमित अभ्यास और भरपूर नींद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार में तीन से चार घंटे पढ़ाई करें

जिले में छठां स्थान पाने वाले और नीट की तैयारी कर रहीं रामनगर की आमरीन सिद्दीकी ने बताया कि परीक्षा को लेकर घबराएं नहीं और पढ़ाई पर फोकस करें। एक बार में तीन से चार घंटे पढ़ाई करें। इसके बाद एक घंटे अपने रुचि के अनुसार मनोरंजन करें। इससे मन को ताजगी मिल जाएगी और पढ़ने में मन लगेगा। परीक्षा के समय सवाल को ठीक से समझें, इसके बाद हल करें।

गणित में फार्मूला ही दिलाएगा अच्छे नंबर
हाईस्कूल में जिले के टॉपर और प्रदेश में चौथा स्थान पाने वाले पंचवती (रामनगर) निवासी नमन गुप्ता ने कहा कि गणित में फार्मूला जरूर याद करें, तभी अच्छे नंबर आएंगे। गणित, विज्ञान विषय में ज्यादा अभ्यास की जरूरत होती है। अंग्रेजी और हिंदी विषय में पढ़ने के बाद लिखें। सात से आठ घंटे की नींद लें और लगातार पढ़ाई न करें। नियमित अभ्यास करेंगे तो परीक्षा में घबराहट नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed