UP Board Result 2022: कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, पूर्वांचल के परीक्षार्थी यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे जल्दी देगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम के लेकर इंतजार खत्म होने जा रहा है। यूपी बोर्ड आज परीक्षा परिणाम जारी करने की तारीख और समय की घोषणा कर सकता है। बोर्ड परीक्षा के परिणाम से जुड़ी कोई भी घोषणा यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी। इसके अलावा अमर उजाला भी आपको सभी अपडेट सबसे जल्दी देगा।
बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने से पहले की तैयारियां विद्यालयों में शुरू हो गई है। वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया समेत पूर्वांचल के लाखों छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इधर, बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों को लेकर छात्र-छात्राओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
संभावना है कि यूपी बोर्ड का रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। ऐसे में विद्यालयों में परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं की क्लासवार सूची तैयारी कराई जा रही है। परिणाम की घोषणा के साथ ही मेरिट लिस्ट और टॉपर्स के नामों का भी ऐलान किया जाएगा।
वाराणसी जिले में 131 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हुई थी। 2021 की यूपी बोर्ड परीक्षा में वाराणसी जिले में 97 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की थी। इस वर्ष वाराणसी जिले में 131 केंद्रों पर कुल 93997 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 47121 छात्र जबकि 46876 छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
24 मार्च से 18 अप्रैल तक परीक्षा कराने के बाद 23 अप्रैल तक तीन केंद्रों पर कापियों की जांच कराई गई। मई के पहले सप्ताह में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद से ही छात्र-छात्रा अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
ग्रीवांस सेल का गठन
विद्यालयों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले छात्रों की सूची तैयार कराई जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी में भी परिणाम के बाद मार्कशीट समेत परीक्षा परिणाम संबंधी अन्य कागजातों को तैयार करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कराने की दिशा में कार्रवाई चल रही है।