फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up block chief election 2021: varanasi block pramukh chunav bjp and apna dal won eight seat in Varanasi 

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी की आठों ब्लॉक प्रमुख की सीट पर भाजपा और सहयोगी दल का कब्जा

Sat, 10 Jul 2021 11:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Jul 2021 11:56 PM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: वाराणसी की सभी सीटों पर भाजपा, अपना दल एस का कब्जा हो गया है। चिरईगांव, काशी विद्यापीठ, पिंडरा और बड़ागांव में चुनाव हुए थे। जबकि चार सीटों पर पहले ही निर्विरोध प्रत्याशी चुन लिए गए थे।

विज्ञापन
up block chief election 2021: varanasi block pramukh chunav bjp and apna dal won eight seat in Varanasi 
काशी विद्यापीठ ब्लॉक से भाजपा की रेनू पटेल विजयी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गहमागहमी और हंगामे के बीच ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए मतदान के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। आठों ब्लॉक के प्रमुख पदों पर भाजपा और उनके सहयोगी दल अपना दल एस का कब्जा हो गया। सपा का चरखा दांव काम नहीं आया। भाजपा और अपना दल एस ने नामांकन के साथ ही चार सीटों पर अपने प्रत्याशियों को निर्विरोध जीत दिलाई थी।

विज्ञापन


बाकी चार सीटों पर शनिवार को सुबह 11 से 3 बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे के बाद मतगणना हुई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। कहीं वोट को लेकर आपत्ति जताई गई। कहीं नियम कानून को लेकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


चिरईगांव, काशी विद्यापीठ, पिंडरा में भाजपा प्रत्याशी जीते तो बड़ागांव से अपना दल एस की प्रत्याशी विजयी घोषित की गई। इन सभी को जीत के बाद प्रमाणपत्र दिया गया। चिरईगांव में भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार को 68 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंद्वी हीरावती को 45 मत मिले। काशी विद्यापीठ में भाजपा प्रत्याशी रेनू पटेल को 88 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी सपा की रीता यादव को 16 मत मिले। यहां 12 मत अवैध पाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ागांव में भाजपा प्रत्याशी नूतन को 69 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी निर्दल सुजीत कुमार सिंह को 45 मत मिले। यहां एक मत अवैध पाया गया। पिंडरा में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र को 71 मत मिले। प्रतिद्वंद्वी सपा के सुनील को 64 मत मिले। यहां दो मत अवैध पाए गए। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ। जीते प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया गया है।

आठों ब्लॉकों के प्रमुख के नाम 
सेवापुरी से रीना कुमारी (भाजपा) निर्विरोध 
बड़ागांव से नूतन (अपना दल एस)  
पिंडरा से धर्मेंद्र (भाजपा) 
हरहुआ से विनोद कुमार उपाध्याय (भाजपा) निर्विरोध 
चोलापुर से लक्ष्मीना देवी (भाजपा) निर्विरोध 
चिरईगांव से अभिषेक कुमार (भाजपा)
काशी विद्यापीठ से रेनू पटेल (भाजपा)
आराजीलाइन से नगीना (अपना दल एस) निर्विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed