फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up bjp president and transport minister swatantra dev about cow death in gaushala varanasi

गोशालाओं में मर रही गायों पर बोले कैबिनेट मंत्री, बीमारी से मर रही गौमाता

Tue, 16 Jul 2019 09:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 16 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
up bjp president and transport minister swatantra dev about cow death in gaushala varanasi
परिवहन मंत्री और यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

परिवहन मंत्री और यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस पहुंचे थे। वो वाराणसी में चल रहे दो दिवसीय बीजेपी प्रशिक्षण में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने से पहले, कैबिनेट मंत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। दर्शन करने के बाद स्वतंत्र देव सिंह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बातचीत में कहा कि वह काशी क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए हैं।
विज्ञापन


इस शिविर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को कार्य करना का तरीका सिखाती है। वहीं उन्होंने योगी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में पहली बार हुआ कि कावरियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। सड़कें बन रही हैं और विकास तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उनसे गोशालाओं में गायों की मौत पर सवाल किया गया तो तो उन्होंने कहा कि जब से योगी सरकार आई है, तब से इस समस्या के समाधान के लिए गांव-जिले में गोशाला बन रही हैं। गोशाला में गायों के मरने के प्रश्न पर कहा कि हो सकता है कि गौमाता बीमार हों इसलिए मौत हो रही हो। इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं  है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed