फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Accident Tragedy Strikes Sonbhadra Three Dead One Youth in Critical Condition Referred to Varanasi

UP Accident: सोनभद्र में हादसे, तीन लोगों की मौत से मातम, युवक की हालत गंभीर; वाराणसी रेफर

Fri, 15 May 2026 10:48 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 15 May 2026 10:48 PM IST
सार

UP Accident: जिले के कोतवाली, करमा और अनपरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों के दाैरान तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर थी, जिसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
UP Accident Tragedy Strikes Sonbhadra Three Dead One Youth in Critical Condition Referred to Varanasi
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident News: सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के तकिया निवासी करन कोल (26) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि करन अपने एक साथी के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज से घर लौट रहा था। रात करीब 9:30 बजे तेंदू पुल के पास उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही हिंदुआरी चौकी इंचार्ज अनिल विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और घायलों को मेडिकल पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात वाहन की तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

सड़क हादसे में पीआरडी कर्मी सहित बाइक सवार की गई जान
जिले में बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की भोर में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में मऊ के रहने वाले पीआरडी कर्मी प्रभाकर पांडेय सहित दो की मौत हो गई। दोनों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया। हादसा किस वाहन से हुआ, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जजौली (मऊ) थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी पीआरडी कर्मी प्रभाकर पांडेय की ड्यूटी अनपरा थाने में लगी हुई थी। शुक्रवार की सुबह चार बजे के करीब वह बाइक से ही वाराणसी की तरफ जा रहे थे। राबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बट गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंचे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस घायल को लेकर सीएचसी मधुपुर पहुंची जहां मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। करमा थाना क्षेत्र के झकाही मठ के पास बृहस्पतिवार की रात शाहगंज-राजगढ़ मार्ग पर एक बाइक सवार विकास घायल हो गया। 

बताते हैं कि करमा थाना क्षेत्र के सहदेइया बैडांड़ निवासी विकास (25) किसी काम से बाइक से झकाही मठ की तरफ जा रहा था। तभी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस उसे केकराही पीएचसी पहुंची। वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा दिया। हालत गंभीर देख वहां से भी बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। रास्ते में जाते समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर घर लौट। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed