फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union minister mahendra pandey with sports man leaves for Russia to join world class competition

रूस में वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल’ प्रतियोगिता हुनर दिखाएंगे 48 भारतीय, केंद्रीय मंत्री भी रवाना

Wed, 21 Aug 2019 09:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 21 Aug 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
Union minister mahendra pandey with sports man leaves for Russia to join world class competition
डा महेंद्रनाथ पांडेय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

रूस में 22 अगस्त से शुरू होने जा रही विश्व स्तरीय प्रतियोगिता ‘वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल’ में शामिल होने के लिए कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय बुधवार की रात रवाना हुए। वे प्रतियोगिता में शामिल हो रही भारत की 48 सदस्यीय युवा टीम का उत्साह बढ़ाएंगे। इसमें 42 लड़के और छह लड़कियां शामिल हैं।

विज्ञापन


रवाना हुई टीम वर्ल्ड स्किल्स कजान 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। इनके लिए पिछले सप्ताह नई दिल्ली में विशेष कार्यक्रम ‘सेंड आफ सेरेमनी’ का भी आयोजन किया गया था। 27 अगस्त तक रूस के कजान में आयोजित प्रतियोगिता में 60 देशों से लगभग 1500 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं और 56 प्रकार के कौशल में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


भारतीय प्रतियोगी मोबाइल रोबोटिक्स, प्रोटोटाइप मॉडलिंग, हेयरड्रेसिंग, बेकिंग, कंफेक्शनरी और पैटीसरी, वेल्डिंग, ब्रिक लेइंग, कार पेंटिंग फ्लोरिस्ट्री सहित 44 प्रकार के कौशल में हिस्सा लेंगे। 2017 में 28 भारतीयों ने आबू धाबी में आयोजित वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसमें एक रजत, एक कांस्य और नौ उत्कृष्टता पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रतिभाग कर रही युवा टीम के 75 फीसदी प्रतिभागी दूसरे और तीसरे स्तर के शहरों से हैं और 25 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों से। उन्होंने केरल के मलप्पुरम से प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे मोहम्मद रबीथ का उदाहरण देते हुए बताया कि 22 वर्षीय इस प्रतियोगी के पिता कुली और मां गृहणी हैं। रबीथ प्रतियोगिता में वॉल एंड फ्लोर टाइलिंग में स्वर्ण पदक जीतना चाहता है। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा सात प्रतियोगी, कर्नाटक से पांच, उत्तर प्रदेश से चार प्रतिभागी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed