फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Minister Kiren Rijiju said in BHU taunt on Rahul Gandhis India Jodo Yatra dont take him seriously

BHU में बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज, 'उन्हें गंभीरता से ना लें'

Thu, 08 Sep 2022 03:33 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 08 Sep 2022 03:33 PM IST
सार

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। कभी भी उनको गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। राहुल गांधी हर प्रदेश को दूसरे प्रदेश से तोड़ने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Union Minister Kiren Rijiju said in BHU taunt on Rahul Gandhis India Jodo Yatra dont take him seriously
वाराणसी में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से आयोजित स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति नायकों का योगदान विषयक कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने शिरकत की। किरेन रिजिजू ने कहा कि देश की आजादी में आदिवासी जनजातियों ने अहम  भूमिका निभाई है। आजादी में आदिवासी जनजातियों के योगदान को नहीं भुला जा सकता है। 

विज्ञापन


स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में रिजिजू ने कहा कि बिरसा मुंडा,तिलका माझी सहित कई ऐसे लोग हैं जिनके विचारों को लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रहने वाले आदिवासियों को नई पहचान दिलाई है और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रहे हैं।  
विज्ञापन


भाषा को बोलने से परहेज नही करना चाहिए
भाषा पर अपनी बात रखते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मातृभाषा में विदेशों में जब बोलते हैं तो कुछ लोगों को परेशानी होती है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि मातृभाषा से ही देश की बड़ी पहचान होती है। किसी भी भाषा को बोलने सीखने में परहेज नहीं करना चाहिए। कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यूपी,बिहार के शिक्षकों ने ही पढ़ाया है। उन्हीं की दी हुई शिक्षा है कि आज मुझे रामायण, महाभारत के बारे में जानने का मौका मिला। इस दौरान कुलपति प्रो.सुधीर कुमार जैन ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। कभी भी उनको गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। राहुल गांधी हर प्रदेश को दूसरे प्रदेश से तोड़ने का काम कर रहे हैं। वो भाषा,जाति और धर्म को लेकर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं। बेहतर होगा कि राहुल गांधी की अब बात ही न की जाए। बीफ को लेकर उठे नए विवाद पर पूछे सवाल पर किरेन रिजिजू ने चुप्पी साधी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed