फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uniformed robs a million gold

वर्दीधारी लूट ले गए एक करोड़ का सोना

Sat, 27 Dec 2014 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sat, 27 Dec 2014 02:14 AM IST
विज्ञापन
Uniformed robs a million gold
पुलिस की वर्दी पहने दो लोग एक सराफ ा कारोबारी का चार किलो सोना लूटकर फरार हो गए। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ आठ लाख रुपये बताई गई है। घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे बेनियाबाग इलाके में घटी। सराफा कारोबारी मुंबई से बनारस आया था। उसे चौक इलाके के एक आभूषण व्यापारी को सोने के गहने देने थे।
विज्ञापन


कैंट स्टेशन से उसने गोदौलिया के लिए आटो रिजर्व किया था मगर बीच रास्ते बेनियाबाग में ही बाइक सवार दो लोगों ने उसे रोका और आटो से उतारकर पास खड़ी कार में बैठा लिया। कार में चालक के अलावा खाकी वर्दी पहने दो लोग पहले से मौजूद थे। इसके बाद कार लंका की ओर बढ़ गई।
विज्ञापन


वर्दीधारियों ने कारोबारी के बैग में रखा चार किलो सोना लूटने के बाद उसे रामनगर के पास टेंगरा मोड़ पर उतार दिया और फरार हो गए। पीडि़त कारोबारी की तहरीर पर पुलिस लूट ने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की तीन टीमें और क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज लेकर लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के मूल निवासी विकास मलिक उर्फ बागाराम और तुलाराम सराफा कारोबारी हैं। वह मुंबई से सोने-चांदी के गहने लेकर चौक क्षेत्र के सराफा कारोबारियों को देने शुक्रवार को महानगरी एक्सप्रेस से सुबह करीब पौने छह बजे कैंट स्टेशन पर पहुंचे। यहां से दोनों ने गोदौलिया के लिए आटो रिजर्व किया।

बेनियाबाग में बाइक सवार दो लोगों ने आटो ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दोनों ने कहा कि बैग में क्या रखा है दिखाओ। जब व्यापारी ने कहा कि सोने के आभूषण हैं तो कागजात दिखाने को कहा। इसी बीच इंडिगो कार पर सवार तीन लोग आए। सिपाही की वर्दी में दोनों ने उन्हें थाने चलने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया। वे कारोबारी को लेकर लंका के रास्ते रामनगर के टेंगरा मोड़ ले गए।

वहां पहुंचते ही सराफा कारोबारी का गहनों से भरा बैग छिनकर उसे वहां उतारने के बाद फरार हो गए। जाते समय व्यापारी को सौ रुपये भी दिए और एक मोबाइल नंबर देकर कहा, इस नंबर पर बात कर लेना मामला सेट हो जाएगा। टेंगरा मोड़ से किसी तरह सराफा कारोबारी शहर पहुंचा और उसने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई।

एसएसपी ने पुलिस की तीन टीमें बनाकर लुटेरों की तलाश में लगा दिया। कैंट स्टेशन से लेकर शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है। एसपी क्राइम राहुल राज ने कहा हैं कि पीडि़त कारोबारी की तहरीर पर चौक थाने में लूट का केस दर्ज कर  क्राइम ब्रांच सहित पुलिस की तीन टीमें लगा दी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।


लुटने से बच गए डेढ़ किलो गहने  
लुटेरों को सटीक मुखबिरी नहीं हुई थी। मुंबई से साथ आए दूसरे सराफा कारोबारी तुलाराम के पास भी डेढ़ किलो सोने के गहने थे। लेकिन बदमाशों ने उसका बैग नहीं छीना और न ही उसे जांच पड़ताल के नाम पर कार में बैठाया। तुलाराम ने बताया कि बाइक से आए लोग सादे कपड़ों में थे।


उनका कहना था कि वे विकास को जांच के लिए थाने ले जा रहे हैं। कागजात दिखाने के बाद उसे छोड़ देंगे। उनके पास किसी तरह का कोई हथियार नहीं था। उनकी बाइक पर पुलिस लिखा हुआ था। इस वजह से उसे शक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed