फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Under the new education policy, new courses will be started in schools

नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों में शुरू होंगे नए कोर्स

Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Under the new education policy, new courses will be started in schools
वाराणसी। नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक माहौल बदलेगा। प्राथमिक स्कूलों में सबसे अधिक जोर भाषा और गणित की शिक्षा पर दिया जाएगा। इसके तहत प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को भाषा और गणित की बेहतर शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की भाषा को समृद्ध किया जाएगा। वहीं, गणित विषय को सहज तरीके से पढ़ाया जाएगा, ताकि गणित विषय पर उनकी पकड़ मजबूत बन सके। छठी कक्षा से सरकारी स्कूल के बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा दी जाएगी। कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों के पाठ्यक्रम में व्यवसायिक कोर्स को शामिल किया जाएगा। जिससे छात्र पढ़ाई ही व्यवसायिक कोर्स भी करेंगे, ताकि उनका कौशल विकसित हो सके।
विज्ञापन

ड्राप आउट बच्चों को भी मिलेगा फायदा
किसी कारणवश बीच में ही पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों एवं युवाओं को भी नई शिक्षा नीति के तहत जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। समग्र शिक्षा योजना के तहत उन्हें रोजगार के लायक बनाया जाएगा। जिले में ऐसे छात्र होते हैं जो पारिवारिक, शारीरिक एवं आर्थिक विषम परिस्थितियों के चलते पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। ऐसे छात्रों को शिक्षा विभाग ड्रॉप आउट की श्रेणी में मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्कूलों में होगा स्किल ट्रेनिंग हब
नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के लिए दो विद्यालयों में स्किल ट्रेनिंग सेंटर भी बन रहा है। जिसमें एक ट्रेनिंग सेंटर मच्छोदरी मॉडल स्कूल व दूसरी प्राथमिक विद्यालय राजघाट में तैयार हो रहा है।

वर्जन
नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम में व्यवसायिक कोर्स को शामिल करने से स्कूल छात्र का कौशल उन्नत होगा। पढ़ाई के बाद वे स्वरोजगार कर सकेंगे। इससे कुशल युवाओं की एक नई फौज तैयार होगी। - राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed