फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncontrolled trailer rammed several vehicles one dead in ballia electric poles wall damaged

Ballia News: अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत; बिजली के पोल, दीवार और गुमटी भी क्षतिग्रस्त

Fri, 07 Jun 2024 10:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 10:05 AM IST
सार

Varanasi News: तेज आवाज सुनकर हर कोई सड़क की ओर भाग आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित ट्रेलर सबकुछ रौंदते हुए दीवार से जा भीड़ा। वाहन के रूकते ही लोग बचाव के लिए दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Uncontrolled trailer rammed several vehicles one dead in ballia electric poles wall damaged
भीषण हादसे के बाद खेत में घुसा ट्रेलर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया के फेफना थाना के खोरीपाकर गांव के समीप  एनएच-31 पर शुक्रवार की भोर में अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए घर की चार दीवारी तोड़ दिया। इस घटना में सड़क पार कर रहा एक व्यक्ति की मौत हो गई, बिजली के कई पोल टूटने से बिजली वाधित हो गई। 

विज्ञापन


टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोगों की नींद टूट गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच आवागन को चालू करवाया।  खोरीपाकर गांव के पास सड़क किनारे स्थानीय चालक अपने अपने वाहन खड़ा करते है। रोज की भांति टेम्पू, तीन चार पिकअप खड़ी थी।
विज्ञापन




भोर में  फेफना से शहर की तरफ तेज रफ्तार में जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टेम्पू व दो पिकअप को 300 मीटर घसीटता हुआ लाया, सड़क किनारे एक मकान की चार दीवारी को तोड़ते हुए रुक गया। इस दुर्घटना में शौच को जा रहे हरिशंकर राजभर (60) की मौके पर मौत हो गई। अन्य वाहनों में कोई नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में बिजली के तीन चार पोल टूट गए, सड़क किनारे पान की गुमटी क्षतिग्रस्त हो गई। फेफना थाना प्रभारी गजानन्द चौबे ने बताया कि अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी दो तीन वाहनों को घसीट दिया। एक अधेड़ की मौत हो गई। ट्रेलर का चालक फरार है। गाड़ी को किनारा कर आवागमन चालू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed