फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Uncontrollable car jumped into air after hitting a tree driver died another injured in jaunpur

यूपी: पेड़ से टकराकर हवा में उछली बेकाबू कार, चालक की मौत, एक गंभीर

Tue, 05 Jan 2021 02:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 05 Jan 2021 02:37 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car jumped into air after hitting a tree driver died another injured in jaunpur
हादसे के बाद कार। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में मुंगराबादशाहपुर-सुजानगंज मार्ग पर रायपुर गांव के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घंटों बाद मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बेरमांव गांव निवासी गिरजा शंकर तिवारी(40) सोमवार को किसी काम से प्रयागराज के हनुमानगंज गए थे। लौटते वक्त रात करीब दो बजे रायपुर के पास कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टक्कर के बाद कार हवा में कई फीट ऊंचाई तक उछलकर पलट गई थी। 
विज्ञापन



तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद खुली तो दौड़कर लोग घटना स्थल पर पहुंचे। कार चालक गिरजा शंकर तिवारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार प्रयागराज के सरायममरेज थाना क्षेत्र के कौड़ी गांव निवासी शनि तिवारी(22) बेहोशी की हालत में पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुंगराबादशाहपुर पीएचसी में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गिरजा शंकर को मृत घोषित कर दिया। शनि तिवारी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबह होश में आने पर शनि तिवारी ने नाम, पता सहित घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मृतक गिरजा शंकर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed