फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two youths going shopping died in road accident

वाराणसी: बाबा की तेरहवीं की खरीदारी करने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, तीन घायल 

Tue, 29 Sep 2020 10:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 29 Sep 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two youths going shopping died in road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी जिले के फूलपुर थाना अंतर्गत गड़खरा गांव के सामने भोजूबीर-थानागद्दी मार्ग पर मंगलवार की शाम दो बाइक की टक्कर में बाबा के तेरहवीं के लिए सामान लेने जा रहे युवक सहित दो की मौत हो गई। वहीं, हादसे में अन्य तीन घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही दोनों युवकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


गड़खरा (डंगराडीह) निवासी धर्मेंद्र सिंह के पिता रामवतार सिंह की हृदयगति रुकने से गत दिनों मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका त्रयोदशाह था। जिसके लिए धर्मेंद्र का 18 वर्षीय पुत्र प्रवीण अपनी रिश्तेदारी के दो युवकों के साथ बाइक से सिंधोरा बाजार सामान लेने के लिए निकला था। गांव से निकलकर वह ज्यों ही मुख्य मार्ग पर आया, सामने से आ रहे बाइक सवार से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार काफी दूर जा गिरे। हादसे में प्रवीण और दूसरे बाइक पर सवार बृजेश (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रवीण के साथ बैठे दो अन्य युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को सिंधोरा स्थित एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बृजेश कुमार नाथपुर (फूलपुर) स्थित दलित बस्ती का निवासी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed