{"_id":"6287f3fe9ee27f092c346187","slug":"two-tons-of-ladyfinger-could-not-go-from-the-airport-to-sharjah-varanasi-news-vns654624532","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: एयरपोर्ट से दो टन भिंडी नहीं जा सकी शारजाह, किसानों का आरोप- दो विभागों की लापरवाही से छूट गई फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: एयरपोर्ट से दो टन भिंडी नहीं जा सकी शारजाह, किसानों का आरोप- दो विभागों की लापरवाही से छूट गई फ्लाइट
Sat, 21 May 2022 01:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:33 AM IST
सार
बीते पांच दिनों में किसानों की गाढ़ी मेहनत की फसल दो विभागों की लापरवाही के चलते विदेश नहीं जा सकी। मंगारी इलाके के किसानों को दो टन भिंडी शारजाह भेजी जानी थी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से दो टन भिंडी नहीं जा सकी शारजाह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बीते पांच दिनों में किसानों की गाढ़ी मेहनत की फसल दो विभागों की लापरवाही के चलते विदेश नहीं जा सकी। मंगारी इलाके के किसानों को दो टन भिंडी शारजाह भेजी जानी थी। जिसे कस्टम क्लीयरेंस और प्लांट कोरंटाइन से समय पर मंजूरी न मिलने से एयर इंडिया की फ्लाइट छूट गई।
विज्ञापन
निर्यातक किसान सारस्वत पांडेय ने बताया कि बीते डेढ़ माह से कोई कृषि उत्पाद का निर्यात नहीं हो रहा था। बड़ी मुश्किल से मंगारी इलाके के 25 किसानों की दो टन भिंडी त्रिसागर किसान संगठन के माध्यम से निर्यात के मानक के अनुरूप शारजाह भेजने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा गया था।
विज्ञापन
15 मई को एक टन और 20 मई को एक टन भिंडी एयरपोर्ट पर पहुंचाई गई। लेकिन कस्टम क्लीयरेंस और प्लांट कोरंटाइन विभाग की लापरवाही से भिंडी शारजाह नहीं जा सकी। सारस्वत ने बताया निर्यात की सभी प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी, लेकिन एक अधिकारी के अनुपस्थित होने से हस्ताक्षर नहीं हुआ और फ्लाइट छूट गई।
विज्ञापन
किसान फूलचंद, अजित पटेल जीतू लाल, देवरायाण कंचन का कहना है कि स्थानीय मंडी में पहले ही भिंडी के भाव अच्छे नहीं मिल पा रहे हैं। सोचा विदेश भेजकर कम कम से लागत का खर्च निकाल लें लेकिन दो बार हमारी फसल एयरपोर्ट से वापस कर दी गई।
किसानों की परेशानी के बारे में जानकारी मिली है और इसको दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में किसानों को कोई भी उत्पाद बाहर भेजने में कोई परेशानी नहीं होगी। - डॉ. सीबी सिंह, महाप्रबंधक, एपीडा
किसानों की परेशानी के बारे में जानकारी मिली है और इसको दूर करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। भविष्य में किसानों को कोई भी उत्पाद बाहर भेजने में कोई परेशानी नहीं होगी। - डॉ. सीबी सिंह, महाप्रबंधक, एपीडा