{"_id":"5f80613c0f9e307a047c8d92","slug":"two-sisters-missing-in-mirzapur-at-midnight-slept-near-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: दो नाबालिग बहनें आधी रात को लापता, माता-पिता के पास सोई थीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: दो नाबालिग बहनें आधी रात को लापता, माता-पिता के पास सोई थीं
Sat, 10 Oct 2020 01:13 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 10 Oct 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से बृहस्पतिवार की देर रात को दो बहनें घर से लापता हो गईं। ढाई बजे रात कमरे में दोनों के न मिलने पर मां ने शोर मचाया। परिजनों ने खोजबीन की, पर उनका पता नहीं चला सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बहनों के पास माता-पिता का मोबाइल भी है। पुलिस सर्विलांस से दोनों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति वाहन चालक है। उसे एक पुत्र और दो पुत्री है। बड़ी पुत्री 16 वर्षीय 12वीं और दूसरी पूत्री 15 वर्षीय 11वीं की छात्रा है। रात में एक कमरे में दो तख्ते पर माता-पिता और दोनों बहनें सोई थी। भाई दूसरे कमरे में सोया था। देर रात दोनों बहनें गायब हो गईं। ढाई बजे रात उनकी मां ने बिस्तर पर दोनों को न पाकर शोर मचाया।
विज्ञापन
शोर सुनकर सबकी नींद खुल गई। सभी दोनों की खोजबीन करने लगे। कमरे के बाहर आकर देखा तो दरवाजा खुला था। परिजनों ने आस-पास खोजबीन की, पर उनका पता न चलने पर शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल रविंद्र कुमार यादव ने छानबीन किया। शहर कोतवाल ने बताया कि परिजनों से पूछताछ करने से पता चला कि दोनों बहनों के पास माता-पिता का मोबाइल भी है। सर्विलांस की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन