{"_id":"6001bf938ebc3e33df42f7f9","slug":"two-sides-clash-in-bhadohi-dispute-over-children-of-kites-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में बच्चों के पतंग लूटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बच्चों के पतंग लूटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह जख्मी
Fri, 15 Jan 2021 09:46 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 15 Jan 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भदोही के खमरिया नगर में शुक्रवार को बच्चों के बीच पतंग लूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच तनाव की वजह बन गया। मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के कई लोग लाठी, डंडे और अन्य हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए। आरोप है कि उस वक्त घर में केवल महिलाएं और बच्चे ही थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह दस बजे पतंग लूटने के चक्कर में दो बालक आपस में भिड़ गए। बच्चों की लड़ाई में बीच बचाव करने आए बड़े भी आमने सामने हो गए। इस बीच एक तरफ से अपशब्द बोलने से विवाद बढ़ गया। मारपीट में एक तरफ से विक्की शर्मा, आकाश शर्मा, मिन्कू शर्मा, शनि शर्मा और दूसरी तरफ से महताब खान और अजमल को चोट आई। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के घर के अंदर घुसकर मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि जिस वक्त दूसरे समुदाय के लोग घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे, उस वक्त घर में केवल तीन महिला और तीन चार बच्चे ही थे। पुरुष नहाने के लिए भोगांव घाट गए थे। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर लाठी, डंडे, तेजाब, हाकी, भाला लेकर हमला करने आए थे। जानकारी मिलने के बाद औराई थाना प्रभारी विनोद दुबे मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने इस मामले में देर रात वार्ड संख्या एक कुटिया दशमी की बारी खमरिया निवासी बाबू खान, महताब आलम, तनवीर खान, अजमल खान और चंटू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन