{"_id":"689434f996e0d88a450d3145","slug":"two-police-cases-of-fraud-against-cmd-and-manager-of-nilgiri-infracity-in-varanasi-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी के दो केस दर्ज, पढ़ें- पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी के दो केस दर्ज, पढ़ें- पूरा मामला
Thu, 07 Aug 2025 10:39 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:39 AM IST
सार
Varanasi News: नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी और मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहले भी चेतगंज थाने में 80 से अधिक मुकदमे नीलगिरी के खिलाफ दर्ज हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जमीन के नाम पर निवेशकों के साथ ठगी करने के आरोपी नीलगिरी इंफ्रासिटी के सीएमडी विकास सिंह, एमडी रितु सिंह और मैनेजर प्रदीप यादव के खिलाफ चेतगंज थाने में बुधवार को धोखाधड़ी के दो मुकदमे दर्ज किए गए।
विज्ञापन
सारनाथ के पहड़िया गनपत नगर निवासी संजय सेठ और लंका थाना के नगवा गंगोत्री नगर निवासी डॉ. गुलाबचंद राय ने शिकायत की थी। पहले भी चेतगंज थाने में 80 से अधिक मुकदमे नीलगिरी के खिलाफ दर्ज हैं।
विज्ञापन
सीएमडी, एमडी, मैनेजर जेल भी काट चुके हैं। संजय सेठ ने पुलिस को बताया कि निदेशक विकास सिंह और मैनेजर प्रदीप यादव ने पड़ाव में जमीन दिलाने के एवज में 77,0314 रुपये जमा कराए। चार लाख रुपये जमीन की रजिस्ट्री के समय देने को कहा। अब तक न तो जमीन की रजिस्ट्री हुई और न ही पैसे लौटाए गए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ballia News: बलिया में भड़के परिवहन मंत्री, बोले- मेरे शहर में रहते नहीं बुलाया, कैसे खोला नया पुल
पीड़ित गुलाब चंद राय ने पुलिस को बताया कि चार साल पहले महमूरगंज के महाराजा नगर कॉलोनी निवासी विकास सिंह, रितु सिंह और प्रदीप यादव को बेटे अभिषेक राय, बहू आशा राय के नाम पर जमीन लेने के लिए 779620 रुपये दिए। बाद में पता चला कि तीनों ने मिलकर रकम हड़प ली है। चेतगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।