फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two person arrest with two crore rupees from duranto express

दुरंतो एक्सप्रेस में दो करोड़ नकदी के साथ जीआरपी ने 2 को किया गिरफ्तार

Sat, 21 Jul 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 21 Jul 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
Two person arrest with two crore rupees from duranto express
पीडीडीयू नगर में दो करोड़ नकदी के साथ दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
जीआरपी ने शुक्रवार की रात पीडीडीयू नगर(मुगलसराय) जंक्शन पर  अप दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन से दो युवकों से दो करोड़ रुपये बरामद किए। दोनों युवक बांका से नकदी लेकर दिल्ली जा रहे थे। जीआरपी ने रुपये और दोनों आरोपियों को इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जीआरपी और आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग कर रही थी। रात दस बजे प्लेटफार्म छह पर बांका दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। टीम के सदस्यों को जांच में ट्रेन के एसी कोच ए 1 में सीट नंबर पांच और छह पर बैग मिला।
विज्ञापन


बैग की तलाशी लेने पर पांच सौ और दो हजार रुपए की गड्डियां दिखी तो सीट पर बैठे दोनों युवकों को नीचे उतार लिया गया। पूछताछ में दोनों ने नाम बलबीर और विक्रम निवासी बांका बताया। दोनों ने बताया कि बैग में दो करोड़ के नोट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे महादेव इन्क्लेव इंटरप्राइजेज के कर्मचारी हैं, जो बालू और मोरंग खनन करती है। कंपनी के जीएम के निर्देश पर कैश लेकर दिल्ली किसी बैंक में जमा करने जा रहे थे।


जीआरपी की सूचना पर इनकम टैक्स विभाग के आईटी इन्वेस्टिगेशन हिमांशु कुमार और आयकर निरीक्षक बृजेश कुमार जीआरपी थाने पहुंचे और कैश कब्जे में लेकर अभियुक्तों को पकड़ लिया। आयकर विभाग की टीम ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed