प्रयागराज-वाराणसी हाइवे पर बोलेरो कंटेनर में भिड़ी, हरियाणा से बिहार जा रहे दो मजदूरों की मौत, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर एक बोलेरो, कंटेनर से भिड़ गई। इस दौरान दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार हरियाणा के बल्लभगढ़ से किराए की बोलेरो कार से प्रवासी मजदूर बक्सर जा रहे थे। करीब पौने चार बजे वह प्रयागराज-वाराणसी राजमार्ग पर भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव के पास पहुंचे।
इस दौरान अंडरपास पर खड़े कंटेनर में तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से भिड़ गई। इसमें चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई। वहीं बोलेरो पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया गया है, जहां से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।
बल्लभगढ़ हरियाणा से चार प्रवासी बोलेरो से बक्सर(बिहार) की तरफ जा रहे थे। दोपहर बाद लगभग 3:45 बजे बोलेरो जैसे ही अमवा स्थित अंडरपास के ऊपर चढ़ी चालक को झपकी आ गई और बोलेरो खड़े कंटेनर में पीछे से जा भिड़ी।
इसमें चालक गुरुदेव राम निवासी चेनारी टेलरी रोहताश और एक अन्य युवक की मौत हो गई। जबकि मुन्ना यादव(25) पुत्र कपिल यादव निवासी बक्सर और संजय तिवारी(26) पुत्र सुधेश्वर तिवारी निवासी आरा, बक्सर गंभीर रूप से घायल हो गए।