{"_id":"5f8eb4208ebc3e9bd01260ba","slug":"two-people-died-in-sonbhadra-accidents-including-with-ncl-employee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सोनभद्र में दो गंभीर हादसे, एनसीएल कर्मी समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सोनभद्र में दो गंभीर हादसे, एनसीएल कर्मी समेत दो लोगों की मौत
Tue, 20 Oct 2020 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Oct 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
सोनभद्र जिले के बरगवां व जयंत क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एनसीएल कर्मचारी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद कुछ देर तक आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
पहली घटना मंगलवार को सुबह 11 बजे करीब विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत पुलिस चौकी इलाके में मुड़वानी डैम के पास हुई। मध्य प्रदेश के खुटार (बैढ़न) क्षेत्र निवासी अर्जुन कोल(24) अपने एक साथी के साथ बाइक से एनसीएल ब्लॉक बी परियोजना जा रहे थे। इसी दौरान मुड़वानी के पास ट्रेलर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इस हादसे में अर्जुन की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तब जाकर सिंगरौली-जयंत रोड पर आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरी घटना बरगवां थाना क्षेत्र के गोंदवाली इलाके में सोमवार की रात नौ बजे करीब हुई। बरगवां के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोंदवाली निवासी श्यामलाल बियार(45) सड़क किनारे टहल रहे थे। इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में श्यामलाल की मौके पर मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।