फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   two people commited suicide in varanasi graduate student jumped in gomti river due to family dispute youth hanged himself

वाराणसी में दो लोगों ने की आत्महत्याः घरेलू कलह में स्नातक की छात्रा गोमती में कूदी, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 10 Sep 2021 03:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Sep 2021 03:23 PM IST
सार

चोलापुर थाना क्षेत्र के खरदहा गांव निवासी स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा गोमती नदी में कूद गई। उसका शव नहीं मिला है। इधर, भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
two people commited suicide in varanasi graduate student jumped in gomti river due to  family dispute  youth hanged himself
युवक ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को आत्महत्या के दो मामले सामने आए। चोलापुर थाना क्षेत्र के खरदहा गांव निवासी स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा अर्चना पारिवारिक कलह से तंग आकर गोमती नदी में कूद गई। इधर, भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया में 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन


चोलापुर थाना क्षेत्र के खरदहा गांव निवासी बीए तृतीय की छात्रा अर्चना राजभर चौबेपुर खुर्द स्थित अभय महाविद्यालय  में पढ़ती थी।  शुक्रवार सुबह वो साइकिल से पंडित राम प्रवेश चौबे महाविद्यालय पर परीक्षा देने के लिए निकली। रास्ते में अजगरा चौकी अंतर्गत नियार वनस्पति पुल पर पहुंची। यहां एक राहगीर से मोबाइल की मांग की। मना करने पर छात्रा साइकिल को गोमती के किनारे छोड़कर बीच नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सुजीत और सूरज तिवारी ने छात्रा को बचाने के लिए भी गोमती में छलांग लगी दी। मगर, काफी प्रयास के बाद भी छात्रा नदी की तेज धारा में बह गई। सूचना पर चोलापुर पुलिस पहुंची। खबर लिखे जाने तक घटना के तीन घंटे बाद भी गोताखोर मौके पर नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, सूचना के बाद मौके पर पहुंचे छात्रा के माता और पिता रो-रोकर बेहाल थे। मां बार-बार कह रही थी कि घर में विवाद नहीं होता तो मेरी पुत्री आत्महत्या नहीं करती। घटना को लेकर गोमती किनारे ग्रामीणों की भीड़ जुटी है। 

आर्थिक तंगी में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

भेलूपुर थाना क्षेत्र के किरहिया देसी शराब की दुकान के सामने की गली में किराये के मकान में रहने वाले राहुल सरकार (34) ने गुरुवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच में जुटी है।

घटना की जानकारी लोगों को तब मिली जब शुक्रवार दोपहर मकान मालिक लक्ष्मी का बेटा दयाराम दूसरे तल पर स्थित राहुल के कमरे में पहुंचा। दरवाजा बंद देख उसने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो राहुल फंदे से लटकता दिखाई पड़ा।

उसने मामले की सूचना तत्काल बजरडीहा चौकी पर दी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मृतक की पत्नी हाल ही में अपने पांच साल और दो साल की बेटी को लेकर बजरडीहा इलाके में स्थित मायके गई थी। पति की मौत की सूचना मिलते पत्नी पूनम सरकार दोनों बेटियों को लेकर पहुंची। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आर्थिक स्थिति बेहद खराब होने के कारण राहुल ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed