फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two including boatman died due to drowning in Ganga in varanasi

Varanasi: गंगा में डूबने से नाविक समेत दो की मौत, विश्व सुंदरी पुल के समीप उतराया मिला युवक का शव

Thu, 22 Jun 2023 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 11:09 PM IST
सार

बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने आया युवक गुरुवार को मीर घाट के सामने गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। पांडेय घाट पर नाविक का शव गंगा से बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Two including boatman died due to drowning in Ganga in varanasi
गंगा में मिले शव - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने आया युवक गुरुवार को मीर घाट के सामने गंगा में नहाने के दौरान डूब गया। पुलिस की सूचना पर एनडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। युवक की शिनाख्त बिहार के सिवान निवासी 22 वर्षीय आशीष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आशीष के पड़ोसी गुड्डू ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ काशी में गंगा स्नान और दर्शन-पूजन के लिए दोस्तों के साथ आया था। मीर घाट पर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से आशीष की मौत हो गई। अविवाहित आशीष के मां-बाप की साल भर पहले ही मौत हो गई है। घर में उसकी एक छोटी बहन है। 
विज्ञापन


लापता नाविक का गंगा में मिला शव
पांडेय घाट स्थित घर से गंगा किनारे जाने की बात कहकर निकले नाविक का पता नहीं लगा। बृहस्पतिवार की सुबह काफी खोजबीन के बाद नाविक का शव पांडेय घाट पर गंगा से बरामद हुआ। सूचना पाकर दशाश्वमेध थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुन्ना लाल शराब पीता था। आशंका है कि नाव से असंतुलित होकर वह गंगा में गिर कर डूब गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: एक माह से लापता साध्वी का शव आश्रम के बंद कमरे में मिला, हत्या या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के पांडेय घाट का रहने वाला मुन्ना लाल साहनी (50) ने बुधवार की रात कहा कि पांडेय घाट पर जा रहा हूं। रात में वह घर नहीं आया। बृहस्पतिवार की सुबह परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पांडेय घाट पर मुन्ना लाल की नाव पर उसका कपड़ा रखा था। गंगा में डूबने की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से मुन्ना लाल का शव गंगा से बाहर निकलवाया। परिजनों ने बताया कि मुन्ना लाल की चार बेटियां और एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है।

शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

विश्व सुंदरी पुल के समीप स्थित पिपरा घाट के सामने बृहस्पतिवार को एक युवक का शव गंगा में मिला। गंगा में स्नान कर रहे लोगों ने शव देखकर रामनगर थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गंगा से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र 30 वर्ष से ज्यादा प्रतीत हुई है। वह लाल रंग का अंडरवियर और सफेद रंग का शर्ट पहने हुए था। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed