फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two helicopters will fly over the Ganges: flight from Namo Ghat, departure to Ayodhya and Prayagraj

गंगा के ऊपर उड़ेंगे दो हेलीकॉप्टर: नमो घाट से उड़ान, अयोध्या और प्रयागराज करिए प्रस्थान, पढ़िए ये खबर..

Sun, 15 Jan 2023 03:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 15 Jan 2023 03:26 PM IST
सार

काशी दर्शन को सुलभ बनाने की मंशा को साकार करने की कवायद के तहत नमो घाट पर हेलीपोर्ट बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद गंगा की लहरों के ऊपर से दो हेलीकॉप्टर एक साथ रोजाना उड़ान भरेंगे।  तीर्थ यात्री चंद मिनटों में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर प्रयागराज और अयोध्या का दर्शन सुगमतापूर्वक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Two helicopters will fly over the Ganges: flight from Namo Ghat, departure to Ayodhya and Prayagraj
हेलीकॉप्टर - फोटो : amar ujala

विस्तार

काशी का नमो घाट जल्द ही हवाई सफर का भी साक्षी बनेगा। हेलीकॉप्टर से काशी दर्शन के साथ ही श्रद्धालु अयोध्या और प्रयागराज के धार्मिक स्थलों का भी दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए घाट से सटे हिस्से को हेलीपोर्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसकी डिजाइन बनाकर विमानपत्तन प्राधिकरण से अनापत्ति मांगी गई है। मंजूरी मिलने के बाद इसे बनाया जाएगा।   

विज्ञापन

काशी दर्शन को सुलभ बनाने की मंशा को साकार करने की कवायद के तहत नमो घाट पर हेलीपोर्ट बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद गंगा की लहरों के ऊपर से दो हेलीकॉप्टर एक साथ रोजाना उड़ान भरेंगे।  तीर्थ यात्री चंद मिनटों में हेलीकॉप्टर से उड़ान भरकर प्रयागराज और अयोध्या का दर्शन सुगमतापूर्वक कर सकेंगे। 
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत खिड़किया घाट यानी नमो घाट पर दूसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें हेलीपोर्ट भी आकार लेगा। हेलीपोर्ट ऐसा बनाया जाना है, जहां एक साथ दो हेलीकॉप्टर खड़े हो सकेंगे। डिजाइन का काम पूरा हो गया है। विमानपत्तन प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के साथ ही हेलीपोर्ट बनाने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। तकनीकी विशेषज्ञों ने हेलीपोर्ट स्थल का दौरा भी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात या 11 सीटर का होगा हेलीकॉप्टर 
प्रशासन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, काशी दर्शन के तहत हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। हेलीपोर्ट से जो भी हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे, वे सात या 11 सीटर होंगे। सरकार की मंशा है कि तीर्थ यात्री काशी, अयोध्या और प्रयागराज का भ्रमण कम समय में कर लें। 

Two helicopters will fly over the Ganges: flight from Namo Ghat, departure to Ayodhya and Prayagraj
नमो घाट, हेलीपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
अविलंब टिकट की भी सुविधा
दूसरे चरण में विसर्जन कुंड, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मल्टीपरपज स्थल का निर्माण किया जा रहा है। इसी का एक हिस्सा हेलीपोर्ट भी है। हेलीपोर्ट तक पहुंच आसान रहे, इसलिए सड़क बनाई जा रही है।  उड़ान भरने से पहले तीर्थ यात्रियों के लिए अविलंब टिकट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इसके लिए दो काउंटर भी बनाए जा रहे हैं। हेलीपोर्ट के आसपास बच्चों के खेलने के लिए पार्क व वाटर स्पोर्ट्स के इंतजाम किए जा रहे हैं। चारों तरफ हरियाली के लिए पेड़ पौधे लगाए जाने हैं। 

प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्धाटन 
दूसरे चरण के निर्माण कार्य और हेलीपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसका लोकार्पण पहले चरण में ही होना था, लेकिन अंतिम समय में लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं की सूची से नमो घाट का नाम हटा दिया गया। प्रशासन ने उस वक्त यह कहा था कि दूसरे चरण का काम पूरा होने के बाद ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। दरअसल, यह परियोजना प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। 

 नमो देश का पहला घाट होगा, जहां से हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत दूसरे चरण का काम तेजी से कराया जा रहा है।-  कौशल राज शर्मा , मंडलायुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed