यूपी: दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के अतरसुआं गांव पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर हादसे की जानकारी परिवार के सदस्यों को दी।
इधर दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजन बिलखने लगे। आवाज सुनकर दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
जानकारी के अनुसार, बरहपुर गांव निवासी पल्लेदार विनोद राम(35) व शिक्षक संत कुमार(35) बाइक से नगर में किसी काम से गए हुए थे। वहां से दोनों देर रात बाइक से घर आ रहे थे। जैसे ही अतरसुआं गांव के पास पहुंचे पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।
हादसे में दोनों सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। इधर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य रोते बिलखते मर्चरी हाउस पहुंच गए। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि वाहन को चिह्नित करने साथ चालक की तलाश की जा रही है।