{"_id":"5e4cfd198ebc3ef2b43f5a2b","slug":"two-dead-body-hanging-from-tree-in-azamgarh-dist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जिले के दो गांवों में पेड़ से लटकी मिलीं दो लाशें, एक बुजुर्ग तो दूसरी युवक की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जिले के दो गांवों में पेड़ से लटकी मिलीं दो लाशें, एक बुजुर्ग तो दूसरी युवक की
Wed, 19 Feb 2020 02:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक बुजुर्ग और व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकी मिली है। दोनों की लाश दो अलग-अलग गांवों में मिली है। इससे ग्रामीणों ने दहशत का माहौल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के ग्राम अनौरा के सिवान में बनवा बाबा के स्थान पर बरगद के पेड़ से लटकती लाश देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान सीताराम(65) पुत्र दुर्जन निवासी अनोरा के रूप में हुई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि सीताराम बुधवार सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। इस दौरान उनका गमछे से लटकता हुआ शव मिला। फिलहाल यह हत्या थी आत्महत्या इसको लेकर के कयास लगाए जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में रविंद्र चौहान(30) पुत्र जीतू चौहान का भी बगीचे के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना था कि एक सप्ताह पहले उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। नाराज होकर के वह मायके चली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।