{"_id":"666541f693c6295d77081f58","slug":"two-containers-collided-and-caught-fire-in-varanasi-driver-died-of-burns-police-rescued-one-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: दो कंटेनर में टक्कर से लगी आग, जलकर हुई चालक की मौत; पुलिस ने एक को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: दो कंटेनर में टक्कर से लगी आग, जलकर हुई चालक की मौत; पुलिस ने एक को बचाया
Sun, 09 Jun 2024 11:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:18 AM IST
सार
Chandauli News: घायल खलासी ने बताया कि राजगढ़ से हम लोग कंटेनर में चुना पाउडर लेकर हावड़ा जा रहे थे। अचानक मेरे साथी चालक को नींद आ गई, जिससे खड़ी कंटेनर में पीछे से घुस गया। फिलहाल पुलिस ने मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं, हाईवे पर हादसे के कारण पूरी तरह जाम लग गया था, जाम छुड़ाते हुए पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास चुना पाउडर लदी खड़ी कंटेनर में रविवार को चंदौली की तरफ जा रहे दूसरे कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर भीषण आग लग गई। खलासी ने कूद कर जान बचा ली, लेकिन चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के समीप रविवार को नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। खड़ी कंटेनर में पीछे से दूसरी कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर में आग लग गई। आग लगता देख चालक व खलासी ने कूदकर जान अपनी बचाई और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
लोगों और पुलिस की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वही, दूसरी कंटेनर के चालक व खलासी केबिन में फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नवीन मंडी चौकी प्रभारी रावेंद्र सिंह मय पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से घायल खलासी को तुरंत निकाल लिया, लेकिन चालक फंसा रहा।
उसको लगभग डेढ़ घंटे बाद रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। तब तक चालक की मौत हो गई। घायल खलासी साहिल (21) राजस्थान के अलवर जिला के कोटाह थाना अंतर्गत चंदोली का रहने वाला है। वहीं, मृत चालक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।