फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two brothers filmed themselves counting stolen money in Varanasi blew flying kiss set shop on fire fleeing

UP Crime: वाराणसी में चोरी के बाद नोट गिनते हुए बनाई वीडियो, दी फ्लाइंग किस; दुकान में आग लगाकर भागे थे दो भाई

Sat, 27 Dec 2025 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 05:41 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में बीते 23 दिसंबर की रात साड़ी की एक दुकान में आग लग गई थी। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो मामला चोरी का निकला, जिसे दो भाइयों ने मिलकर अंजाम दिया था। एक आरोपी गिरफ्तार हो गया है, दूसरे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Two brothers filmed themselves counting stolen money in Varanasi blew flying kiss set shop on fire fleeing
चोर और चोरी की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी के कुंज गली, ब्रह्मनाल स्थित पुरुषोत्तम दास अग्रवाल की दुकान का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये दो भाईयों ने चुराए थे। इसके बाद साड़ी की दुकान में आग लगा दी, ताकि किसी को शक न हो। उसके बाद चोरी के रुपये को गिनते हुए वीडियो भी बनाई। आरोपी युवक वीडियो में नोट गिनने के बाद फ्लाइंग किस भी दे रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच करते हुए 27 दिसंबर 2025 को रात 2:20 बजे अभियुक्त राधे यादव पुत्र भोला नाथ, निवासी मुगलसराय (चंदौली) को उसके गांव से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने अपने फुफेरे भाई जितेंद्र यादव के साथ मिलकर चोरी और आगजनी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

उसने बताया कि वह और उसके भाई दुकान में काम करते थे। चोरी करने के बाद माचिस से आग लगाकर भाग गए थे। आरोपी के पास से 34 हजार रुपये नकद और एक नीले रंग का नारजो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा आरोपी जितेंद्र यादव, निवासी चोलापुर (वाराणसी) मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने की कार्रवाई

बतादें कि चौक थाना क्षेत्र के कुंजगली में मंगलवार तड़के साड़ी की दुकान में आग लग गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, पुरुषोत्तम दास अग्रवाल टेक्स प्रा.लि की साड़ी की दुकान में मंगलवार भोर 3 बजे आग लगी। दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। दो घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

बिरदोपुर महमूरगंज निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि कुंज गली कामेश्वर कटरा में उनकी साड़ी की दुकान है। आग से कितना नुकसान हुआ है, आकलन किया जा रहा है। थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि आग की जांच की जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed