{"_id":"62d947c5c338c4331a23e728","slug":"two-accused-arrested-in-firing-on-contractor-were-shot-in-dispute-over-soil-dumping-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: ठेकेदार पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मिट्टी गिराने के विवाद में मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: ठेकेदार पर फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, मिट्टी गिराने के विवाद में मारी थी गोली
Thu, 21 Jul 2022 06:04 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 21 Jul 2022 06:04 PM IST
सार
वाराणसी के मझमिटिया गांव में मंगलवार देर रात मिट्टी ठेकेदार अनुराग सिंह को गोली मार दी गई थी। बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अनुराग की हालत नाजुक है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लाल घेरे में गोलू सिंह और उदय सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के मझमिटिया गांव में मिट्टी ठेकेदार अनुराग सिंह पर फायरिंग मामले में दो आरोपियों को लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। वहीं, तीसरे मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार उसके कई ठिकानों पर छापा मारा गया। कुछ करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अनुराग की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत मझमिटिया निवासी अनुराग सिंह (26) को घर के पास ही बदमाशों ने मिट्टी ढुलाई के वर्चस्व में मंगलवार की रात सिर में गोली मारी थी। पिता अनिल की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों में महादेव नगर निवासी गोलू सिंह और मझमिटिया निवासी उदय सिंह उर्फ गोलू को पुलिस ने लालपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी सतीश यादव के अनुसार संकठा नगर कॉलोनी के प्रकाश सिंह उर्फ लल्ला की गिरफ्तारी को लेकर दबिश जारी है। वहीं, पुलिस इस केस में जुड़े अन्य युवकों को भी चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। मिट्टी की ढुलाई और लोडिंग-अनलोडिंग पर भी नजर है।
विज्ञापन
पढ़ेंः अवैध खनन रोकने गई खान विभाग टीम के सदस्यों को कुचलने का प्रयास, दबंगई करते हुए भाग निकले हमलावर
गौ आश्रय स्थल पर मिट्ट गिराने को लेकर दो गुटों में टकराहट चल रही थी। आरोप है कि आधी रात को मझमिटिया गांव में मिट्टी ढुलाई कार्य के दौरान ही गोलू, उदय और प्रकाश ने अनुराग पर फायरिंग कर दी थी।