फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   attempt to crush members of Mines Department team that went to stop illegal mining in varanasi

Varanasi News: अवैध खनन रोकने गई खान विभाग टीम के सदस्यों को कुचलने का प्रयास, दबंगई करते हुए भाग निकले हमलावर

Thu, 21 Jul 2022 10:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Jul 2022 10:41 AM IST
सार

जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम के एक सदस्य से हाथापाई के साथ जेसीबी से कुचलने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद अवैध खनन करने वाले भाग निकले।

विज्ञापन
attempt to crush members of Mines Department team that went to stop illegal mining in varanasi
अवैध खनन की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिट्टी का अवैध खनन रोकने गई खान विभाग की टीम पर करोमा गांव में मंगलवार देर रात दबंगों ने हमला कर दिया। जिला खान अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम के एक सदस्य से हाथापाई के साथ जेसीबी से कुचलने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद अवैध खनन करने वाले भाग निकले।

विज्ञापन


खान विभाग ने मौके से बरामद जेबीसी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया और बुधवार को मौका मुआयना कर अवैध खनन को चिह्नित किया। हरहुआ क्षेत्र के करोमा गांव में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर मंगलवार की रात जिला खान अधिकारी पारिजात त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां अवैध खनन कर रहे जेसीबी रोकने का प्रयास किया तो वह वाहन लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


खान विभाग का एक कर्मचारी ने जेबीसी पर चढ़ गया तो उसे रोकने की कोशिश की तो उसे भी साथ में घसीटता हुआ भगाने लगा। आगे जाकर जेसीबी बिजली के पोल से टकरा गई। इसके बाद कुचलने का प्रयास करने वाला आरोपी फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में मिट्टी कारोबारी को मारी गोली, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज

खान अधिकारी ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है। बुधवार को जमीन की नापी कर अवैध खनन की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed