फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Two Accused Arrested for Forced Religious Conversions by Luring People with Money in varanasi

UP Crime: गांव में लोगों को मोटी रकम देकर कराते थे धर्म परिवर्तन, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 09:34 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Mar 2026 09:34 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन पर रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
Two Accused Arrested for Forced Religious Conversions by Luring People with Money in varanasi
धर्मांतरण का खेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्म परिवर्तन कराने के दो आरोपियों जिलेदार राम और जयप्रकाश को जंसा पुलिस ने शुक्रवार को परमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। दोनों पर रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपियों में सिंधोरा के गाडर निवासी जिलेदार राम और जंसा थाना क्षेत्र के सिहोरवा निवासी जयप्रकाश हैं।

विज्ञापन


जंसा थानाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित अमन सेठ ने पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि गुलाब सिंह के माध्यम से उन्हें मालूम चला कि आरोपियों द्वारा उन्हें रुपये का लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तन करने के लिए बहला-फुसलाया जा रहा था। 
विज्ञापन


इस मामले में विवेचना के क्रम में 24 जनवरी 2026 को जंसा के परमंदापुर निवासी विजय कुमार और 26 फरवरी को सहारनपुर देवबंद के चंदेना कोली अहमपुर निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: नमो घाट जाने वाला रास्ता अब वन वे हुआ, भैंसासुर होकर जा रहे वाहन; कड़ाई से कराया जा रहा पालन

इन दोनों से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपियों जिलेदार राम और जयप्रकाश का नाम सामने आया। यह गांव में गरीब तबके के लोगों को बहला-फुसलाकर मोटी रकम देकर धर्म परिवर्तन कराते हैं। अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भी गिरफ्तारी जल्द होगी। परमपुर चौकी प्रभारी आयुष कुमार ओझा और एसआई अंकुर कुशवाहा की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed