फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   route leading to Namo Ghat now become one-way vehicles diverted via Bhaisasur in varanasi

Varanasi News: नमो घाट जाने वाला रास्ता अब वन वे हुआ, भैंसासुर होकर जा रहे वाहन; कड़ाई से कराया जा रहा पालन

Sat, 28 Mar 2026 09:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 28 Mar 2026 09:24 AM IST
सार

Varanasi News: नमो घाट जाने वाला रास्ता अब वन वे हो गया है। नमो घाट पर गाड़ियां प्रवेश कर रहीं और भैंसासुर घाट गेट नंबर तीन से भदऊ चुंगी की तरफ निकल रही हैं।

विज्ञापन
route leading to Namo Ghat now become one-way vehicles diverted via Bhaisasur in varanasi
नमो घाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमो घाट पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात दबाव कम करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने नई व्यवस्था के तहत नमो घाट जाने वाले रास्ते को वनवे कर दिया है। नमो घाट पर गाड़ियां प्रवेश कर रहीं और भैंसासुर घाट गेट नंबर तीन से भदऊ चुंगी की तरफ निकल रही हैं। गेट नंबर तीन भैंसासुर मंदिर के पास अतिक्रमण के चलते गाड़ियों की रफ्तार थम रही है। 

विज्ञापन


अतिक्रमण हटाए जाने के लिए निगम निगम से यातायात पुलिस पत्राचार कर रही है।शहरवासियों और पर्यटकों में नमो घाट घूमने का क्रेज है। अब नमो घाट पर संध्या आरती भी शुरू हो चुकी है। बाहर से आने वाले पर्यटकों के क्रूज और मोटरबोट भी नमो घाट पर खड़े होते हैं। 
विज्ञापन


नमो घाट पर ही सीएनजी पंप स्टेशन भी है। ऑटो के अलावा सीएनजी कार भी ईंधन के लिए नमो घाट पर आवाजाही करती हैं। ऐसे में शाम के समय जाम की स्थिति अधिक रहती है। भीड़ इतनी होती है कि कभी-कभी राजघाट पुल भी जाम हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: सोनभद्र में चंदौली के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव मिर्जापुर में फेंका; महिला मित्र ने वारदात को दिया अंजाम

यातायात दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने तय किया कि मुख्य मार्ग से नमो घाट की तरफ ढलान से उतरने वाली गाड़ियां पार्किंग में खड़ी होंगी या फिर सीएनजी ईंधन लेने के बाद वापस ढलान की ओर नहीं जा रही हैं, इन वाहनों को नमो घाट गेट नंबर एक से राजघाट पुल के नीचे भैंसासुर घाट से होकर आगे भदऊं चुंगी की तरफ निकाला जा रहा है।

राजघाट पुल पर भी दो घंटे वनवे व्यवस्था

यातायात पुलिस के अनुसार शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच नमो घाट की तरफ से मालवाहक और डग्गामार वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। भदऊं चुंगी की तरफ इन वाहनों को रोक दिया जाता है। उधर, पड़ाव की तरफ वाहन रोके जाते हैं। यही हाल सुबह में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक का है। सुबह दो घंटे मालवाहक वाहनों को पड़ाव की तरफ रोका जाता है। सुबह में सिर्फ स्कूली वाहनों को अनुमति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed