फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   TRP Scam News Mumbai crime branch team arrested one accused from Mirzapur 

TRP Scam: घोटाले के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मिर्जापुर से कंपनी के ऑपरेटर को गिरफ्तार किया

Mon, 12 Oct 2020 11:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 12 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
TRP Scam News Mumbai crime branch team arrested one accused from Mirzapur 

मुंबई में हुए टीआरपी घोटाले के एक आरोपी को सोमवार की देर शाम मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मिर्जापुर के कछवां थाने की पुलिस की मदद से तुलापुर गांव से गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच टीम मंगलवार को न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद उसे मुंबई ले जाएगी।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने न्यूज़ चैनल पर टीआरपी घोटाले के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच पड़ताल में पुलिस को पता चला कि एक आरोपी मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के अपने गांव में रुका है। 

विज्ञापन

TRP Scam News Mumbai crime branch team arrested one accused from Mirzapur 

मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक सुभाष चिंटू टीम के साथ टीआरपी घोटाले के एक आरोपी को पकड़ने के लिए कछवां पहुंचे। कछवां थाना प्रभारी सुभाष चंद्र राय की टीम के साथ मुंबई क्राइम ब्रांच ने तुलापुर गांव से आरोपी विनय त्रिपाठी को गिरफ्तार किया।

कछवां थाना प्रभारी ने बताया कि विनय तिवारी के माता-पिता मुंबई में ही रहते हैं। उसकी पढ़ाई भी वहीं से हुई है। विनय मुंबई में एक कंपनी में ऑपरेटर है। उस कंपनी पर भी टीआरपी में घोटाले का आरोप है। विनय केे खिलाफ आरोप है कि वह लोगों के घरों में सेटअप बॉक्स में एक बैरोमीटर लगाता था और उन्हें एक न्यूज़ चैनल देखने के लिए प्रेरित करता था।


बैरोमीटर सेटेलाइट से जुड़ा रहता है। इसके बदले वह उन्हें पैसे भी देता था। साथ ही उनकी टीवी खराब होने पर निःशुल्क बनवाता था।  पुलिस की पूछताछ में विनय तिवारी ने बताया कि वह लॉकडाउन में अपनी पत्नी के साथ घर आया है। जिस कंपनी में कार्य करता है। वहां पर छह हजार ऑपरेटर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed