फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   TRP scam: Mumbai crime branch presented to arrested accused in mirzapur court preparing to take flight with

टीआरपी घोटाला: गिरफ्तार आरोपी को मुंबई क्राइम बांच ने मिर्जापुर कोर्ट में किया पेश, फ्लाइट से साथ ले जाने की तैयारी

Tue, 13 Oct 2020 02:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Oct 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
TRP scam: Mumbai crime branch presented to arrested accused in mirzapur court preparing to take flight with
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

मुंबई क्राइम ब्रांच ने टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट (टीआरपी) घोटाले के एक आरोपी को सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर आज उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश करने के बाद क्राइम ब्रांच उसे रिमांड में लेकर फ्लाइट से मुंबई ले जाएगी।

विज्ञापन

इस समय देश में कई न्यूज चैनलों पर टीआरपी घोटाले का आरोप है। मुंबई पुलिस ने कई न्यूज चैनलों पर टीआरपी घोटाले का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच-पड़ताल में मुंबई पुलिस को पता चला कि एक आरोपी मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के अपने गांव में रुका है।
विज्ञापन



मुंबई क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक सुभाष मठे, कांस्टेबल जितेंद्र और विनोद के साथ कछवां पहुंचे। कछवां थाना अध्यक्ष सुभाष चंद्र राय की टीम के साथ मुंबई क्राइम ब्रांच ने तुलापुर गांव से आरोपी विनय त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र त्रिपाठी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एएसपी सिटी संजय कुमार ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। एएसपी सिटी ने बताया कि विनय तिवारी के माता-पिता मुंबई में ही रहते हैं। उसकी पढ़ाई भी वहीं से हुई है। आरोपी मुंबई में हंसा कंपनी में ऑपरेटर है, जो टीआरपी रेटिंग मशीन बैरोमीटर लगाने का काम करती है।

टीआरपी रेटिंग बढ़ाने के लिए घरवालों को पैसा देकर ऑपरेटर की मर्जी से घरवालों को निश्चित चैनल देखने के लिए कहा जाता है। जिस वजह से चैनल की टीआरपी बढ़ जाती है। आरोपी पर मुंबई के कांदिवली थाने में धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। क्राइम ब्रांच आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद फ्लाइट से मुंबई ले जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed