फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   trial run of 148 ropeway gondolas will be conducted in Varanasi after Raksha Bandhan 2026

रोपवे के सफर का काउंटडाउन शुरू: रक्षाबंधन के बाद होगा 148 गंडोला का ट्रायल, 16 मिनट में कैंट से गोदौलिया

Tue, 25 Aug 2026 11:41 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 25 Aug 2026 11:41 AM IST
सार

वाराणसी में रोपवे के सफर का काउंटडाउन शुरू हो गया है। रक्षाबंधन के बाद रोपवे के 148 गंडोला का ट्रायल होगा। रोपवे के स्टेशनों पर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर और सीसीटीवी निगरानी जैसी सुविधाएं हैं।

विज्ञापन
trial run of 148 ropeway gondolas will be conducted in Varanasi after Raksha Bandhan 2026
Ropeway in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोपवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। गोदौलिया स्टेशन पर फ्लोरिंग का काम चल रहा है। यहां फ्लोर पर लोहे की चादरों की वेल्डिंग की जा रही है। हुक टेस्टिंग के बाद 148 गंडोला का ट्रायल होना है। सावन की वजह से ट्रायल रक्षाबंधन के बाद होगा। इस समय रथयात्रा से गोदौलिया मार्ग पर शिवभक्तों की भीड़ है। इसे ध्यान में रखकर ट्रायल को रक्षाबंधन बाद रखा गया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। यह परियोजना शहर के सबसे व्यस्त कॉरिडोर पर यात्रियों को तीव्र और सुरक्षित परिवहन सुविधा प्रदान करेगी। यूरोपियन स्टैंडर्ड के उपकरण लगाए जा रहे हैं। स्विटजरलैंड के इंजीनियरों की देखरेख में कामकाज कराया जा रहा है। सुरक्षा की गहन जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; 20 मिनट में श्रेया को मारा था: विवेक ने पकड़े थे दोनों हाथ, पुनीत ने चाकू से गला रेता; कर्ज का राज खुला
विज्ञापन
विज्ञापन


यह टेस्टिंग एक बार नहीं बल्कि कम से कम चार बार दोहराई जाती है। रोपवे के स्टेशनों पर दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की सुविधा के लिए लिफ्ट, एस्केलेटर और सीसीटीवी निगरानी जैसी सुविधाएं हैं। अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और डिजिटल टिकटिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है। बता दें कि रोपवे से कैंट से गोदौलिया तक की यात्रा 16 मिनट में पूरी हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed