{"_id":"23b24451fa4b2279308885a3ab460f7a","slug":"trial-of-the-solar-plant-jayapurakateni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयापुर में सोलर प्लांट का ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयापुर में सोलर प्लांट का ट्रायल
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री का आदर्श गांव जयापुर पूरी तरह सौर ऊर्जा से रौशन होने वाला सूबे का पहला गांव होगा। गांव में 25-25 किलोवाट के दो सोलर प्लांट लगाए गए हैं। रविवार को दोनों प्लांट का ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
इन दोनों प्लांटों से गांव के 800 घर रौशन होंगे। गांव के लोगों को 25 साल तक प्लांट से बिजली मुफ्त मिलेगी। गुजरात के उद्यमी की नोएडा बेस्ड कंपनी वेल्सपन ने प्रधानमंत्री के गोद लिए गांव में सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया है।
विज्ञापन
चर्चा है कि 22 जनवरी को वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री डीरेका मैदान से जयापुर के सोलर प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं।
वेल्सपन ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड से जयापुर में सोलर प्लांट स्थापित किया है। सभी घरों को इससे बिजली का कनेक्शन देने के साथ ही कंपनी की ओर से दो-दो एलईडी बल्ब भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को दोनों प्लांट का ट्रायल किया गया। गांव के लोगों की मानें तो कुछेक घरों को छोड़कर अमूमन हर घर में बिजली पहुंची। ट्रायल के तौर पर 15 मिनट के लिए प्लांट से बिजली की आपूर्ति की गई। दोनों प्लांटों पर बाकायदा पावर स्टेशन बनाया गया है।
गांव के प्रधान नारायण पटेल के मुताबिक इस प्लांट को तैयार होने में लगभग एक साल का वक्त लगा है। अब भी कुछ घरों में कनेक्शन नहीं पहुंचा है।
जल्द ही वहां भी बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। बताया कि ट्रायल सफल रहा है। 22 को पीएम वाराणसी आ रहे हैं। वे डीरेका मैदान से रिमोट से इस प्लांट का उद्घाटन कर सकते हैं।
इस प्लांट को लगाने वाली कंपनी के नुमाइंदे दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क में हैं।