फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Trial of daughters in varanasi for Under 17 Womens Football World Cup many talents marked

Football: अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्वकप के लिए बनारस में बेटियों का ट्रायल, कई प्रतिभावान चिह्नित

Sat, 11 Jun 2022 05:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 05:44 PM IST
सार

देश में पहली बार अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन करने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के प्रशिक्षक और पर्यवेक्षक शुक्रवार को बनारस पहुंचे। 

विज्ञापन
Trial of daughters in varanasi for Under 17 Womens Football World Cup many talents marked
अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्वकप के लिए बनारस में ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब फुटबॉल में बनारस की बेटियां विश्व फलक पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। देश में पहली बार अंडर 17 महिला फुटबॉल विश्वकप के लिए भारतीय टीम का चयन करने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ के प्रशिक्षक और पर्यवेक्षक शुक्रवार को बनारस पहुंचे। पर्यवेक्षक विक्रम नानिवडेकर ने बताया कि प्रतिभावान खिलाड़ियों की तलाश के लिए कई राज्यों के बाद बनारस पहली बार आए हैं।

विज्ञापन


बरेका के इंटर कॉलेज खेल मैदान में भैरव दत्त के प्रशिक्षण में अभ्यास कर रहीं 12 से 20 साल की बालिकाओं का ट्रायल हुआ।  प्रतियोगिताओं के लिए कई खिलाड़ियों को चिह्नित किया गया। प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों के स्ट्रांग प्वाइंट को बारीकी से परखा। 
विज्ञापन


सैकड़ों बालिकाओं का लिया ट्रायल 
विक्रम ने बताया कि देश में पहली बार हो रहे अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए 100 से अधिक बालिकाओं का ट्रायल लिया गया। कई बालिकाएं ऐसी हैं जो इसी मैदान से निकली ज्योति पटेल की तरह काफी तेज हैं। इन्हें भारतीय टीम के प्रशिक्षण शिविर में बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व फलक पर चमक रहीं बालिकाएं

बरेका इंटर कॉलेज के खेल मैदान में 200 बालिकाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देने वाले भैरव दत्त ने बताया कि अब बनारस की बेटियों को अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकने का मौका मिलेगा। दस साल में इस मैदान से प्रशिक्षण प्राप्त कर कई बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर बनारस का ही नहीं बल्कि यूपी का नेतृत्व भी कर रही हैं।

वर्तमान में बनारस की 10 महिला खिलाड़ी आगरा में राष्ट्रीय शिविर में यूपी टीम के लिए प्रशिक्षण ले रही है। इनके अलावा दिवंगत ज्योति पटेल नेपाल, भूटान, मालदीव सहित अंडर 17 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की सदस्य थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed