फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   travel in trains after tickets are confirmed the rules have changed

टिकट कंफर्म होने पर ही कर सकेंगे ट्रेनों में यात्रा, बदल गए हैं और भी नियम

Mon, 07 Sep 2020 11:56 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 07 Sep 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
travel in trains after tickets are confirmed the rules have changed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

रेलवे वाराणसी-गोरखपुर रूट पर 12 सितंबर से दो ट्रेनें शुरू करने जा रही है, लेकिन इस बार यात्रियों का सफर कई बदले हुए नियमों के साथ होगा। इसमें मुख्य यह है कि ट्रेन की सामान्य बोगी में भी आरक्षित टिकट के साथ ही यात्रा संभव हो सकती है। इसके अलावा वेटिंग टिकट या आरएसी पर यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। वेटिंग टिकट वाले यात्री को प्लेटफार्म पर आने की अनुमति नहीं होगी। वहीं दो नियमित ट्रेनों के संचालन को देखते हुए स्थानीय रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

travel in trains after tickets are confirmed the rules have changed
फाइल फोटो - फोटो : PTI

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यात्रा के नियमों में भारी बदलाव किया है। स्टेशनों पर सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में किया जाएगा। सबसे खास यह है कि जिन यात्रियों के पास कंफर्म टिकट होगा केवल उन्हें ही प्लेटफार्म पर प्रवेश मिलेगा। कोच में चढ़ने से पहले यात्री का स्वास्थ्य जांचा जाएगा, संदिग्ध पाए जाने पर यात्री का टिकट रद्द कर उसे पूरा रिफंड दिया जाएगा। इसके लिए यात्री तो करीब डेढ़ घंटा पहले प्लेटफार्म पर पहुंचना होगा। यात्री को ट्रेन में भी फेस कवर/मास्क पहनना जरूरी होगा, वहीं मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी अनिवार्य रहेगा। उन्होंने कहा कि कृषक तथा चौरीचौरा एक्सप्रेस के संचालन को देखते हुए मऊ जंक्शन के अलावा सभी स्टेशन के अधिकारियों को तैयारी करने की सूचना दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

travel in trains after tickets are confirmed the rules have changed
टिकट बुकिंग काउंटर - फोटो : अमर उजाला

वाणिज्य अधीक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि दो ट्रेनों के संचालन को देखते हुए स्थानीय रेलवे प्रशासन तैयार है। दोनों आरक्षण काउंटर खुले हैं, जिन पर इन दोनों ट्रेनें में दस सितंबर से आरक्षण की सुविधा शुरू होगी। टिकट कंफर्म न होने की स्थिति में यात्री अपना टिकट एक घंटे पहले आकर करा सकता है। 

विज्ञापन

travel in trains after tickets are confirmed the rules have changed
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

बीते एक जून से ताप्तीगंगा, सरयू यमुना तथा साबरमती एक्सप्रेस के संचालन होने के चलते मऊ जंक्शन के मुख्य गेट के अलावा सभी एंट्री गेट बंद कर दिए। जंक्शन के रिजर्वेशन आफिस के पास बने वेटिंग हाल में सभी यात्रियों को रोका जाता है। यहां वेटिंग हाल में ही टिकट चेक और थर्मल स्क्रीनिंग होगी। वहीं रेलवे स्टेशन को ट्रेन आने से पहले तथा ट्रेन के जाने के बाद प्लेटफार्म तथा रेलवे परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा।

travel in trains after tickets are confirmed the rules have changed
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

दो नियमित ट्रेनों के संचालन को देखते हुए आठ सितंबर को स्टेशन अधीक्षक मऊ की अध्यक्षता में आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस सहित रेलवे के अन्य विभागों की अधिकारियों की बैठक आयोजित होगी। जिसमें ट्रेन के संचालन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, सैनिटाइजेशन, जांच आदि व्यवस्था पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed