फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Traumatic accident in varanasi child died and his brother injured due roof of a dilapidated house collapsed

दर्दनाक हादसा: वाराणसी में जर्जर मकान की छत गिरी, बच्चे की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 12 Sep 2022 12:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Sep 2022 12:14 PM IST
सार

वाराणसी के शिवदासपुर स्थित सिन्धोरिया पोखरे के समीप जर्जर मकान की छत गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Traumatic accident in varanasi child died and his brother injured due roof of a dilapidated house collapsed
हादसे के बाद पीड़ित परिवार के घर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। शिवदासपुर स्थित सिन्धोरिया पोखरे के समीप जर्जर मकान की छत गिरने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


शिवदासपुर निवासी भरत राजभर दर्जी का काम करता है। सोमवार सुबह उसके दोनों बच्चे घर के एक कमरे में सो रहे थे। परिजन बरामदे में थे। अचानक काफी जोर की आवाज आई। परिजन भागते-दौड़ते कमरे में पहुंचे तो देखा कि छत पर लगी पत्थर की पटिया नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन


दोनों मासूम उसके नीचे दबे थे। परिजनों ने आनन-फानन पटिया हटाकर दोनों मासूमों को निकाला। पास के एक अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने डेढ़ वर्षीय बालक पूंचू को मृत घोषित कर दिया। बड़ा भाई पुल्लू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। बताया जा रहा कि जिस मकान में ये हादसा हुआ उसकी स्थिति एकदम जर्जर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed