फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Transformer burnt in front ghat electricity came after 13 hours in varanasi

रातभर गर्मी में बिलबिलाए लोग: वाराणसी में सामने घाट में जला ट्रांसफॉर्मर, 13 घंटे बाद आई बिजली

Wed, 25 Sep 2024 12:18 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 12:18 PM IST
सार

वाराणसी जिले में सामने घाट के जानकीनगर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर जलने से 13 घंटे बाद बिजली आई। ट्रिपिंग की वजह से बिजली आपूर्ति का संकट बढ़ा। वहीं लो वोल्टेज की समस्या भी बरकरार है। 

विज्ञापन
Transformer burnt in front ghat electricity came after 13 hours in varanasi
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामने घाट के जानकीनगर कॉलोनी में सोमवार रात 1 बजे ट्रांसफॉर्मर जल गया। रात भर लोगों को भयंकर गर्मी झेलनी पड़ी। इसकी वजह से पानी का संकट भी रहा। मंगलवार दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार रात बिजली गुल रही। अधिशाषी अभियंता प्रकाश देव पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तुरंत टीम रवाना की गई और दोपहर तक आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन


ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से लोग पहले ही परेशान हैं। पिछले तीन-चार दिनों से तार टूटने के साथ ही ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह से आपूर्ति बाधित हो रही है। मंगलवार सुबह सामनेघाट इलाके में ट्रांसफॉर्मर जल गया। जानकीनगर, धनवंतरिनगर, कृष्णानगर सहित आसपास के इलाकों में बिजली कट गई। घंटे भर इंतजार के बाद लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया, लेकिन सही जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


सामनेघाट निवासी राहुल सिंह, भगवानपुर निवासी डॉ. दीनानाथ सिंह के साथ ही धीरज मिश्रा, बालमुकुंद सोनकर ने बताया कि रात भर गर्मी में परेशानी हुई। भगवानपुर में मंगलवार शाम लो वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई। लोहता के चंदापुर में भी सोमवार आधी रात ट्रांसफॉर्मर में खराबी से बिजली तीन घंटे तक गुल रही। लोहता के सुरही, बनकट, बखरिया, मंगलपुर गांवों में भी बिजली का आना जाना लगा रहा। चोलापुर के रौनाकला और आयर में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। बौलिया चौराहे के पास भी ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी से बिजली की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई के सहारे रहेगी जिले की व्यवस्था
जिले में बुधवार को बिजली आपूर्ति की व्यवस्था जेई के सहारे रहेगी। बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को देख उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन के चेयरमैन ने प्रबंध निदेशक, मुख्य अभियंता, जेई को छोड़कर सभी को लखनऊ में तलब किया है। 25 सितंबर को लखनऊ में चेयरमैन समीक्षा करेंगे। इसमें आपूर्ति के साथ ही बिलिंग व्यवस्था से जुड़ी समस्या पर फोकस होगा। तीन दिन पहले जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बैठक कर आपूर्ति ढंग से न होने पर नाराजगी जताई थी। अधिकारियों को बिलिंग संबंधी गड़बड़ी दूर करने, बेहतर आपूर्ति करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed