फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Training class is the essence of organization and a medium to hone workers.

Varanasi News: प्रशिक्षण वर्ग संगठन का प्राणतत्व और कार्यकर्ताओं को तराशने का माध्यम

Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Training class is the essence of organization and a medium to hone workers.
प्रशिक्षण किसी भी संगठन के लिए प्राण तत्व है और कार्यकर्ताओं को तराशने का सशक्त माध्यम है। यह बातें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग में नगर पालिका और नगर पंचायत के 150 सदस्यों के बीच करनी है। 18 नवंबर से पहले सभी जिलों में प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम पूर्ण हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को प्रशिक्षण वर्ग के बारे में जानकारी दी और बताया कि प्रत्येक प्रशिक्षण वर्ग एक दिवसीय होगा। इसे चार सत्रों में आयोजित करना अनिवार्य है। आगामी दिनों में नगर पंचायत अध्यक्षों का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम काशी, अवध और गोरखपुर का एक साथ होगा। महापौर एवं नगर पालिका चेयरमैन का प्रशिक्षण वर्ग लखनऊ में होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि सभी जिलाध्यक्ष अपने अपने जिले के नगर पालिका और नगर पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण की तिथि एवम उद्बोधनकर्ता के नामों की सूची क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कहा कि लोकसभा चुनाव निकट है इसलिए बूथ सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान सुशील त्रिपाठी, अशोक चौरसिया, हंसराज विश्वकर्मा, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, अनिल श्रीवास्तव, नवरतन राठी, शैलेंद्र मिश्रा सहित सभी 16 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed