{"_id":"6596c49cca777fb2c00d8159","slug":"train-cancelled-of-varanasi-to-chhapra-routes-and-many-changed-routes-due-to-interlocking-at-chhapra-station-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Cancelled: वाराणसी से छपरा जाने वाली चार ट्रेनें निरस्त, आठ के मार्ग में बदलाव; 15 तक जारी रहेगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Cancelled: वाराणसी से छपरा जाने वाली चार ट्रेनें निरस्त, आठ के मार्ग में बदलाव; 15 तक जारी रहेगी समस्या
Thu, 04 Jan 2024 08:15 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 04 Jan 2024 08:15 PM IST
सार
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सहूलियत के लिए समय-समय पर व्यवस्थाओं में बदलाव करती रहती है। वहीं कई बाक खराब मौसम व इंटरलॉकिंग समेत कई कारणों से ट्रनों को निरस्त या मार्ग बदलाव करने से यात्रियों को समस्या से भी जूझना पड़ता है। इसी क्रम में छपरा जाने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त की गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तहत होने वाली इंटरलॉकिंग का असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा है। करीब आठ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव और चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। नौ से 15 जनवरी तक इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी, वाराणसी सिटी-छपरा-वाराणसी सिटी दोनों तरफ से एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। 11 जनवरी को वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस, नौ से 14 जनवरी तक बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस और आठ से 13 जनवरी तक गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
आठ से 13 जनवरी लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस, 10 जनवरी को पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस, छह जनवरी को मुंबई सेंट्रल-कटिहार विशेष ट्रेन, नौ जनवरी को कटिहार-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।
विज्ञापन