जाम से कराह उठा बनारस: लोलार्क षष्ठी पर रूट डायवर्जन भी नहीं आया काम, दिन भर आधा शहर रहा जाम
वाराणसी शहर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को ट्रैफिक जाम ने लोगों को खूब छकाया। ऑफिस समेत अन्य कामकाज के लिए सड़क पर निकले लोग गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटे भर से ज्यादा समय तक जूझते रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोलार्क षष्ठी पर्व पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए शुक्रवार को वाराणसी में लागू रूट डायवर्जन पूरी तरह नाकाम रहा। नतीजा रहा कि समूचा शहर जाम से कराहता नजर आया। शहर में वीआईपी मेहमानों और लोलार्क षष्ठी पर्व पर डायवर्जन के बाद भी आधा शहर जाम की चपेट में रहा। सुबह से दोपहर बाद तक शहर के कई इलाकों वाहन रेंगते रहे। राहगीर उमस भरी गर्मी से परेशान हुए।
लोलार्क षष्ठी पर्व पर अस्सी से दशाश्वमेध घाट मार्ग पर नो एंट्री के कारण भी जाम की समस्या गंभीर रही। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जगह-जगह बैरीकेडिंग कर डायवर्जन लागू किया था। चौराहों पर पुलिस भी तैनात थी। बावजूद इसके लोगों को जाम से जूझना पड़ा।
दुर्गाकुंड से लेकर लंका तक रेंगते रहे वाहन
शिवाला चौराहे पर बैरिकेडिंग किए जाने से सोनारपुरा- गोदौलिया सड़क जाम की चपेट में रहा। भेलूपुर- सोनारपुरा मार्ग पर एकल व्यवस्था लागू किया गया था। यहां से सभी वाहनों को विजया चौराहा भेजा जा रहा था। उधर किनाराम मार्ग और शिवाला तीराहा मार्ग पर डायवर्जन होने से समूचा दबाव विजया चौराहे पर आ गया। इससे भेलूपुरा जाने वाले और दुर्गाकुंड से आने वाले मार्ग अत्यधिक यातायात दबाव के चलते जाम हो गए। इसका असर यह हुआ दुर्गाकुंड से लेकर लंका तक जाम की चपेट में आ गया।
गलियों में भी लगा जाम
भेलूपुरा पर लगे जाम के चलते यात्री यहां से ऑटो से उतरकर पैदल ही कुंड के लिए जा रहे थे। रविंद्रपूरी में किनाराम से लेकर पदमश्री चौराहे तक दोनों लेन में वाहन खड़े थे। यहां यातायात विभाग के अधिकारी भी ट्रैफिक कंट्रोल करने में नाकाम साबित हो रहे थे।
पढ़ेंः दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
जाम से बचने के लिए लोगों ने गलियों का रूख किया तो वहां भी जाम लग गया। उधर, लंका चौराहा और नरिया से रश्मिनगर मार्ग एक अस्पताल द्वारा सड़क पर वाहन पार्किंग के चलते जाम से लोगों को परेशानी का शमना करना पड़ा। उधर भीखारीपुर तीराहा भी जाम की चपेट में आ गया। उधर रूट डायवर्जन के चलते सोनापुरा तीराहे से लेकर गौदौलिया तक जाम रहा।
तस्वीरों में देखें: काशी के लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, लोलरकेश्वर महादेव की आरती के बाद शुरू हुआ स्नान