फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   tradition of Ganga Aarti will remain in any case in varanasi Police Commissioner said

हर हाल में रहेगी गंगा आरती की परंपरा: पुलिस आयुक्त बोले- संवाद से स्थापित करेंगे सुरक्षा और सुगमता का संतुलन

Fri, 02 Sep 2022 06:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 02 Sep 2022 06:19 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने गंगा सेवा निधि, गंगोत्री सेवा समिति, केंद्रीय देव दीपावली समिति के साथ संयुक्त बैठक की। 

विज्ञापन
tradition of Ganga Aarti will remain in any case in varanasi Police Commissioner said
संयुक्त बैठक करते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मां गंगा की आरती का महत्व पूरी दुनिया में है। मां गंगा की परंपरागत आरती आस्था व आकर्षण का केंद्र है, जिसे देखने देश और दुनिया भर से लोग काशी आते हैं। ये सनातनी परंपरा हर हाल में अक्षुण्ण रहेगी। इस बाबत सुरक्षा एवं सुगमता का संतुलन संवाद से स्थापित किया जाएगा। ये बातें पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने गंगा सेवा निधि, गंगोत्री सेवा समिति, केंद्रीय देव दीपावली समिति के साथ संयुक्त बैठक में बृहस्पतिवार को कहीं। बैठक में मां गंगा की परंपरागत आरती सुचारू रूप से करने और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विचार विमर्श हुआ। 

विज्ञापन


संस्था प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर से कहा कि मां गंगा की आरती का परंपरागत स्वरूप बना रहना चाहिए। भीड़, बाढ़ और अन्य परिस्थिति में सुरक्षा व्यवस्था करने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। इसके लिए एडिशनल पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को नामित किया गया।
विज्ञापन


संस्था प्रतिनिधियों ने कहा कि मां गंगा की आरती एक राष्ट्रीय धरोहर के रूप में है। संस्थाओं के साथ पुलिस प्रशासन व सरकार की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए बजटरी प्रोविजन हो, जिसमें मां गंगा की परंपरागत आरती और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसमें सभी संस्थाओं का एक ही विचार है कि परंपरागत गंगा आरती अपने पूर्ण स्वरूप में संपादित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था भी की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में संस्थाएं भी सहयोग करेंगी। इस संदर्भ में समन्वय के लिए नोडल व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी जो समय-समय पर सुरक्षा एवं परंपरा को दृष्टिगत रखते हुए आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

बैठक में गंगा सेवा निधि के संरक्षक श्याम लाल सिंह, केंद्रीय देव दीपावली समिति के अध्यक्ष वागीश दत्त मिश्रा, गंगोत्री सेवा समिति के अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे, गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार अरूण मिश्रा, राजेंद्र दुबे, सरस सोनकर, आशीष तिवारी, हनुमान यादव मौजूद रहे।
पढ़ेंः काशी की परंपराओं से ना हो खिलवाड़:गंगा आरती में प्रशासनिक हस्तक्षेप से तीर्थ पुरोहित नाराज, PM-CM को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed