जान बचाने के लिए भागा ट्रैक्टर चालक समा गया मौत के मुंह में, पुलिस ने शव बरामद किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र के चकगोरयां गांव के पास तमसा नदी में 35 वर्षीय ट्रैक्टर चालक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ निवासी नजीम(35) पुत्र कमरूदीन घोरठ स्थिति एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था। बुधवार की शाम वह ट्रैक्टर में तेल भराने के लिए जा रहा था।
आरटीओ ऑफिस के पास ट्रैक्टर से एक बाइक को धक्का लग गया। धक्का लगने पर बाइक सवार अपने कुछ साथियों के साथ उसे मारने के लिए उसके पीछे दौड़ने लगा। चालक अपनी जान बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक जिलाधिकारी के आवास पर जाने वाले मार्ग पर भागने लगा। बाइक से पीछा कर रहे युवकों ने उसे ईंट से मार कर घायल कर दिया।
नजीम अपनी जान बचाने के लिए तमसा नदी की तरफ भागने लगा। युवकों को अपनी ओर आते देख उसने नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह नदी में डूब गया।
पुलिस ने देर शाम तक नदी में तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लग सका। गुरुवार की सुबह पुलिस ने गोताखोर की मदद से उसका शव बरामद कर लिया। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं।