{"_id":"5fa23a158ebc3e9b8f2e6cdb","slug":"tractor-crushed-a-woman-who-came-out-of-house-for-defecation-died-on-the-spot-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शौच के लिए घर से निकली महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शौच के लिए घर से निकली महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर मौत
Wed, 04 Nov 2020 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 04 Nov 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मिर्जापुर जिले के लालगंज क्षेत्र के लहंगपुर रेही मझियार मार्ग पर सुबह साढ़े पांच बजे शौच के लिए जा रही रेही गांव निवासी महिला को गांव के सामने ट्रैक्टर ने रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
सूचना पाते ही परिजन मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
रेही गांव निवासी उर्मिला(30) पत्नी बृजेश कुमार सुबह करीब साढ़े पांच घर से शौच के लिए जा रही थी। वह जैसे ही सड़क पर पहुंची, लहंगपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना की खबर लगते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घायल को आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची लहंगपुर चौकी की पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।