वाराणसी: गंगा घाटों पर पर्यटकों को मिलेगी पूरी जानकारी, धरोहरों और प्राचीन विरासतों के बारे में जान सकेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी स्मार्ट सिटी के तहत नगर की ऐतिहासिक धरोहरों एवं प्राचीन विरासतों के बारे में बताया जाएगा। यहां आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को आवश्यक सूचना उपलब्ध कराने के लिए गंगा नदी के किनारे 84 घाटों पर हेरिटेज साइनेज लगाए जा रहे हैं। ये साइनेज पर्यटकों के मार्गदर्शन व अन्य ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित जानकारी देंगे। मार्च तक यह काम पूरा होगा।
घाटों पर इंफॉरमेंशन साइनेज के अतिरिक्त कुछ चिह्नित स्थानों पर मानचित्र इंस्टॉलेशन व स्कल्पचर इंस्टॉलेशन का कार्य किया जाएगा। इससे घाटों के विस्तार को मानचित्र के रूप में दर्शाया जा सकेगा। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि 4.3 करोड़ की लागत से सभी 84 घाटों पर साइनेज लगाए जाएंगे।
यह हेरिटेज साइनेज विशेष प्रकार के धातु कार्टन स्टील और अन्य प्रकार के धातुओं द्वारा निर्मित किया जाएगा। जो अंतरराष्ट्रीय मानक का होगा। कई घाटों पर इसे लगाया गया है। यह विशेष प्रकार का बनाया गया ताकि हर मौसम में बेहतर रहे।
ऐसे समझें
- 84 घाटों पर लगेंगे हेरिटेज साइनेज
- 4.3 करोड़ रुपए से होगा काम
- साइनेज पर गंगा के जल स्तर का नहीं पड़ेगा प्रभाव
- ब्रेल लिपि होने के कारण दिव्यांगो और दृष्टिहीन के लिए होगा सुगम
- साइनेज में क्यूआर कोड होगा। जिसे मोबाइल फोन से कर सकेंगे स्कैन
घाट की खासियत के बारे में बताएगा साइनेज
साइनेज का उद्देश्य लोगों को जानकारी देना है। इस पर उस स्थान, जिले और उसकी खासियत के बारे में बताया जाता है। ताकि बाहर से आने वाले पर्यटकों को वहां की पूरी जानकारी मिल सके।